नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)उपायुक्त सुमित खिमटा ने राजकीय पाठशाला बनेठी और राजकीय पाठशाला निहोग में चल रहे पठन-पाठन कार्य की भी जानकारी हासिल की। उन्होंने विद्यालय में चलाये जा रहे मिड डे मील यानि मध्याहन भोजन के तहत विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाये जा रहे भोजन के सम्बन्ध में भी जानकारी हासिल की। उन्होंने इस अवसर पर विद्यार्थियों से संवाद भी किया।
सुमित खिमटा ने स्कूल अध्यापकों को निर्देश दिए कि गर्मियों के दृष्टिगत सभी पात्र विद्यार्थियों को मध्याहन भोजन और समुचित मात्रा में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाना सुनिश्चित बनाया जाये। उन्होंने कहा कि गर्मियों के दृष्टिगत विभिन्न प्रकार के जल जनित रोगों की रोकथाम के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया जाये। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को सुबह की असैंबली में स्वच्छता और जल जनित रोगों की जानकारी दी जाये और हाथ धोने की सही प्रक्रिया से भी बच्चों को अवगत करवाया जाये।
उपायुक्त ने इस अवसर पर आंगनवाडी केन्द्रों का निरीक्षण भी किया और यहां बाल विकास परियोजना के तहत उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
