नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) ( रंजना शर्मा):- भाजपा समर्थित नगर परिषद ने कार्यकारी अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए है। भाजपा समर्थित पार्षदों ने संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता कर कहा कि बीते 3 सालों में नगर परिषद के सदन में जितने भी प्रस्ताव पास हुए उनमें से 80 प्रतिशत प्रस्ताव पर कोई कार्य नहीं हुआ और ना ही कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। देश की सबसे दूसरी पुरानी नगर परिषद नाहन में भाजपा समर्थित पार्षद नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी की कार्यप्रणाली से खफा है। आरोप है कि नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद के कार्यों को गंभीरता से नहीं लेते जिससे शहर के विकास कार्यों में रोक लगी हुई है। उन्होंने कहा कि शहर में विकास कार्य पूरी तरह से ठप्प है और कार्यकारी अधिकारी अवैध अतिक्रमण करने वालों व नगर परिषद के भ्रष्टाचार में सम्मिलित कर्मचारियों को बचाने का काम कर रहे है। जिसको लेकर अब भाजपा समर्थित नगर परिषद के पार्षदों ने लिखित रूप से उच्च अधिकारियों को एक पत्र लिख कार्यकारी अधिकारी के सस्पेंशन तक की मांग उठा दी है। मीडिया से रूबरू हुए भाजपा समर्थित पार्षद विक्रम , नगर परिषद अध्यक्ष श्यामा पुंडीर , अशोक विक्रम , मंजीत और संध्या अग्रवाल आदि ने कहा कि शहर में अतिक्रमण करने वालों का राज है शहर में लगातार अतिक्रमण जारी है। नगर परिषद कर्मचारी शहर में रेहडी फ़ड़ी वालों की पर्ची काटने के नाम पर धांधलीया कर रहे हैं सरेआम भ्रष्टाचार हो रहा है। रेहडी-फड़ी वालों से नगर परिषद के कर्मचारी फ्री फंड में सब्जियों व अन्य सामान अपने घर भिजवा रहे हैं। पार्षदों ने कहा कि नगर परिषद से जुड़े किसी भी मामले को लेकर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी की कार्रवाई संतोष जनक नहीं है। उन्होंने कहा कि कहीं ऐसे प्रस्ताव कार्यकारी अधिकारी के सामने रखे गए थे जिसमें आवश्यक कार्रवाई कमेटी के नियमों के उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ की जानी थी। मगर उनके द्वारा वह कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने बताया कि नगर परिषद के महिला केंद्र में रात के समय कुछ पुरुष के जाने का मामला सामने आया था और उस पर कार्रवाई की मांग की गई थी। इसकी वीडियो फोटो तक सामने आई और नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को कार्रवाई करने के लिए दी गई। बावजूद इसके कोई कार्रवाई आज तक नहीं हुई।
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Friday, October 23
