शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)नगर निगम शिमला के अंर्तगत बन रहे भवनों का कितना प्रॉपर्टी टैक्स नगर निगम में जमा करना है, इसकी गणना करने के लिए निगम अब भवन मालिकों को हेल्प डेस्क की सुविधा देने जा रहा है। महापौर सुरेंद्र चौहान टैक्स शाखा में इसके लिए कर्मचारियों की तैनाती करने जा रहे हैं। शहर में भवनों के आकार और इस्तेमाल के अनुसार टैक्स का निर्धारण किया जाता है। आमतौर पर भवन मालिकों से ही इसकी जानकारी ली जाती है। भवन मालिक इसका आवेदन फार्म भरकर नगर निगम में जमा करता है। इसके बाद उसे टैक्स का बिल जारी होता है। महापौर के अनुसार शहर में कई लोग ऐसे हैं जिन्हें भवन के आकार को लेकर सही जानकारी नहीं है।यह कई बार भवन का सही आकार नहीं बता पाते हैं जिससे उन्हें कम बिल जारी हो जाते हैं। शहर में 31,683 भवन मालिक हैं जिनसे नगर निगम संपत्ति कर वसूलता है। नगर निगम की टैक्स शाखा में भी इतना स्टाफ नहीं है कि हर भवन की नपाई मौके पर जाकर करें। ऐसे में शहर में अब जो नए भवन बन रहे हैं और जिन्हें पहली बार बिल जारी हो रहे हैं, उनकी मदद के लिए नगर निगम कर्मचारियों की सेवाएं उपलब्ध करवाएगा। जरूरत पड़ी तो भवन की नपाई के लिए भी कर्मचारी जाएंगे और इसके बाद बिल जारी होगा। इससे नगर निगम की आय में भी इजाफा होने की उम्मीद है।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
