Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 9
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»कृषि वेस्ट से बेरोजगारों को मिल सकेगा रोजगार
    सिरमौर

    कृषि वेस्ट से बेरोजगारों को मिल सकेगा रोजगार

    By Himachal VartaApril 30, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( रंजना शर्मा):- आम के आम गुठलियों के दाम। इस कहावत पर क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र धौला कुआं अब खरा उतरा है। इस अनुसंधान केंद्र में एग्रीकल्चर वेस्ट से किसानों और बेरोजगारों के लिए रोजगार व अतिरिक्त आय का जरिया खोज लिया है।

    एग्रीकल्चर वेस्ट से ना केवल आकर्षक डेकोरेटिव आइटम तैयार होंगे। बल्कि अगरबत्ती व गुलकंद आदि ऑर्गेनिक प्रोडक्ट बनाकर लघु उद्योग भी लगा सकेंगे। अब आप यह भी जानकर हैरान हो जाएंगे कि एग्रीकल्चर वेस्ट को बहु उपयोगी बनाने के लिए नौणी यूनिवर्सिटी के छात्रों का महत्वपूर्ण योगदान रहा ह

    क्या है एग्रीकल्चर वेस्ट
    सबसे पहले जाना यह जरूरी है कि एग्रीकल्चर वेस्ट से बनाए जाने वाले डेकोरेटिव आइटम्स का देश में 500 करोड़ से अधिक का बिजनेस है। एग्रीकल्चर वेस्ट के अंतर्गत मक्की के बाल, पेड़ों से खुद झड़ने वाले फूल, पत्ते, फल, पौधे इको ड्राइफॉर्म, एयर ड्राई, प्रेस ड्राई, सिलिका जैल, बोराइड प्रक्रिया तथा माइक्रोवेव ओवन आदि के माध्यम से इनका निर्जलीकरण किया जाता है।

    निर्जलीकरण किए जाने के बाद इनका लाइफ शैल कई वर्षों तक कायम रहता है। अब इन सबको प्रोसेस करने के बाद इनके डेकोरेटिव आइटम तैयार किए जाते हैं जिन्हें घरों ,बिजनेस हाउस, बड़े-बड़े होटल्स, दफ्तर म्यूजियम सहित स्कूलों की प्रयोगशाला में सजावटी तौर पर रखा जाता है। बड़ी बात तो यह है कि इन मॉडल को घर में सजाने से पॉजिटिविटी का एहसास भी होता है और प्रकृति का घर की चार दिवारी में नजदीकी से अनुभव भी होता है।

    धौला कुआं केंद्र के पुष्प एवं स्थल सौंदर्यकरण विभाग की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. प्रियंका के अथक प्रयासों से अब यह प्रोजेक्ट मूर्त रूप ले चुका है। प्रदेश के किसान व बेरोजगार युवा धौला कुआं केंद्र से एग्रीकल्चर वेस्ट मटेरियल को प्रोसेस करने के लिए ट्रेनिंग भी ले सकते हैं। बड़ी बात तो यह है कि एग्रीकल्चर वेस्ट से तैयार होने वाले डेकोरेटिव आइटम का बाजार भी काफी डिमांडिंग है।एग्रीकल्चर वेस्ट के द्वारा तैयार की गई आइटम 100 रुपए से लेकर 1000 पैसे अधिक तक की अतिरिक्त आय देने में सक्षम है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि बेरोजगार युवा एग्रीकल्चर वेस्ट से लघु उद्योग लगाकर महीने में 50,000 से लेकर 2,00,000 रुपए तक की इनकम कर सकते हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.