नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– राज्यकर एवं आबकारी विभाग सिरमौर की टीम ने खारा के जंगलों में एक बार फिर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस दौरान टीम ने जंगल में हजारों लीटर लाहन समेत कई भट्ठियों को भी नष्ट कर दिया। नष्ट की गई लाहन की कीमत 61 लाख रुपए आंकी गई है। 21 दिन के भीतर विभाग की ये दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले विभाग ने टोका और खारा के जंगलों 16,000 लीटर लाहन को नष्ट किया था। जानकारी के अनुसार टीम ने अवैध शराब की जब्ती के लिए जंगल में तलाशी अभियान चलाया।टीम में शामिल एसीएसटीई संदीप अत्री, मनोज धारू एसीएसटीई प्रेम राज, शशिकांत, सनी वर्मा, कार्तिक, शुभम, एएसटीईओ रामपाल, सतवीर, सौरव, चपरासी ओम प्रकाश, राकेश और चालक हामिद ने उपमंडल पांवटा साहिब के तहत पड़ने वाले खारा वन क्षेत्र के घने जंगल में 5 किलोमीटर की दूरी पैदल तय कर 61,000 लीटर लाहन का पता लगाया।कार्रवाई के दौरान टीम ने जंगल में चार अलग-अलग स्थानों पर लाहन और कई भट्ठियों को मौके पर ही नष्ट कर दिया। हालांकि, मौके पर कोई भी आरोपी टीम के हत्थे नहीं चढ़ पाया, क्योंकि टीम के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। नष्ट की गई लाहन की अनुमानित कीमत 61 लाख रुपए आंकी गई है।उधर, राज्यकर एवं आबकारी विभाग जिला सिरमौर के उप आयुक्त हिमांशु आर पंवार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि विभाग लोकसभा चुनाव-2024 के दौरान शराब के ऐसे किसी भी गैरकानूनी उत्पादन, कब्जे और परिवहन पर कड़ी निगरानी और नियंत्रण सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा।चुनाव आचार संहिता के दौरान राज्यकर एवं उत्पाद शुल्क विभाग ने अबतक 78,842 लीटर अवैध शराब जब्त अथवा नष्ट की है, जिसका मूल्य 84.78 लाख रूपए है। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
