नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):– जिला सिरमौर के धौलाकुआं में निर्माणाधीन आईआईएम सिरमौर परिसर के गेट पर दो दर्जन से अधिक व्यापारियों ने एलएकजुट होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान नारेबाजी भी हुई। मामला इतना गरमा गया कि माजरा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।प्रदर्शन में शामिल व्यापारियों और वेंडरों में सुमित गुप्ता, सुभाष, अमित गोयल और विशाल कपूर आदि ने बताया आईआईएम के भवन के निर्माण में जुटी कमल आदित्य कंस्ट्रक्शन ने करोड़ों का गोलमाल किया है।उन्होंने बताया कि कंपनी व्यापारियों से 5 करोड़ से अधिक की निर्माण सामग्री लेकर भवन निर्माण में लगा चुकी है, लेकिन पिछले छह महीने से भुगतान के नाम पर टालमटोल कर रही है। जब व्यापारियों ने सीपीडब्ल्यूडी और आईआईएम सिरमौर प्रबंधन के अधिकारियों से बात की तो पता चला कि कंस्ट्रक्शन कंपनी को पहले ही भुगतान किया जा चुका है।इस पर गुस्साए व्यापारियों ने एकजुट हो संस्थान के गेट पर जोरदार नारेबाजी की। मामला गरमाया तो माजरा पुलिस भी मौके पर पहुंची। वहीं कंपनी प्रबंधन ने दो दिन के भीतर समस्या के समाधान का आश्वासन देकर व्यापारियों को शांत किया।व्यापारियों ने बताया कि उन्होंने इस मामले में वीरवार सुबह एक ज्ञापन एसडीएम पांवटा साहिब जीएस चीमा को दिया है। साथ ही उनसे मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। एसडीएम ने उन्हें समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया है।उधर, केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि उनका इस धरना प्रदर्शन और वेंडरों के भुगतान से कोई लेना-देना नहीं है। कंपनी को पेमेंट की जा चुकी है।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
