Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 9
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»आईआईएम के गेट पर वेंडरों ने कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ की नारेबाजी
    सिरमौर

    आईआईएम के गेट पर वेंडरों ने कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ की नारेबाजी

    By Himachal VartaMay 3, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):– जिला सिरमौर के धौलाकुआं में निर्माणाधीन आईआईएम सिरमौर परिसर के गेट पर दो दर्जन से अधिक व्यापारियों ने एलएकजुट होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान नारेबाजी भी हुई। मामला इतना गरमा गया कि माजरा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।प्रदर्शन में शामिल व्यापारियों और वेंडरों में सुमित गुप्ता, सुभाष, अमित गोयल और विशाल कपूर आदि ने बताया आईआईएम के भवन के निर्माण में जुटी कमल आदित्य कंस्ट्रक्शन ने करोड़ों का गोलमाल किया है।उन्होंने बताया कि कंपनी व्यापारियों से 5 करोड़ से अधिक की निर्माण सामग्री लेकर भवन निर्माण में लगा चुकी है, लेकिन पिछले छह महीने से भुगतान के नाम पर टालमटोल कर रही है। जब व्यापारियों ने सीपीडब्ल्यूडी और आईआईएम सिरमौर प्रबंधन के अधिकारियों से बात की तो पता चला कि कंस्ट्रक्शन कंपनी को पहले ही भुगतान किया जा चुका है।इस पर गुस्साए व्यापारियों ने एकजुट हो संस्थान के गेट पर जोरदार नारेबाजी की। मामला गरमाया तो माजरा पुलिस भी मौके पर पहुंची। वहीं कंपनी प्रबंधन ने दो दिन के भीतर समस्या के समाधान का आश्वासन देकर व्यापारियों को शांत किया।व्यापारियों ने बताया कि उन्होंने इस मामले में वीरवार सुबह एक ज्ञापन एसडीएम पांवटा साहिब जीएस चीमा को दिया है। साथ ही उनसे मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। एसडीएम ने उन्हें समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया है।उधर, केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि उनका इस धरना प्रदर्शन और वेंडरों के भुगतान से कोई लेना-देना नहीं है। कंपनी को पेमेंट की जा चुकी है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.