नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने आज लोकसभा चुनाव के सफल आयोजन के लिए जिला के समस्त नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सुमित खिमटा ने पोलिंग अधिकारियों को पोलिंग बूथ तक पहुंचाने के लिए क्षेत्रीय ट्रांसपोर्ट अधिकारी को गाडियां उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
उन्होंने सम्बंधित चुनाव अधिकारियों को पोलिंग स्टेशन में मतदान दिवस के दिन वेटिंग रूम में कुर्सियों का प्रबंध और पर्याप्त संख्या में सभी पोलिंग बूथों में मतदाताओं की सुविधा के लिए संकेत चिन्ह लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को आशा वर्कर को प्राथमिक चिकित्सा किट सहित पोलिंग स्टेशनों पर नियुक्त करने को कहा।
उन्होंने बताया कि चुनाव की अधिसूचना 07 मई 2024 को की जानी है तथा नामांकन की आखिरी तारीख 14 मई 2024, निर्धारित है। नामांकन की स्क्रूटनी 15 मई, नामांकन वापिस लेने की तारीख 17 मई को रहेगी। बैठक में अवगत करवाया गया की लोकसभा चुनाव की दूसरी स्तरीय रेंडमाइजेशन 16 मई 2024 को निर्धारित की गई है। उन्होंने संबन्धित अधिकारियों को माइक्रो ऑब्जर्वर और मतगणना में लगे अधिकारियों को प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस कर्मियों की तैनाती बारे भी विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल. आर वर्मा, सहायक आयुक्त उपायुक्त गौरव महाजन, उपमंडलाधिकारी सलीम आजम, तहसीलदार चुनाव मोहिन्द्र ठाकुर सहित अन्य जिला नोडल अधिकारी उपस्थित थे।
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Friday, October 23
