Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»स्वीप टीम ने पांवटा में विद्यार्थियों को समझाया वोट का महत्व
    सिरमौर

    स्वीप टीम ने पांवटा में विद्यार्थियों को समझाया वोट का महत्व

    By Himachal VartaMay 3, 2024
    Facebook WhatsApp

    पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( रंजना शर्मा):- पांवटा साहिब की स्वीप टीम ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांवटा साहिब में विद्यार्थियों को मतदान के लिए जागरूक किया। स्वीप टीम  के नोडल अधिकारी धनवीर चौहान ने विद्यार्थियों को बताया कि मजबूत राष्ट्र एवं सशक्त लोकतंत्र के लिए प्रत्येक वोट महत्वपूर्ण है इसलिए हम सबको अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि वह अपने-अपने घरों में जाकर सभी को मतदान के बारे में बताएं साथ ही उन्हें मतदान करने के लिए प्रेरित भी करें। उन्होंने विद्यार्थियों से यह भी कहा कि आज का युवा ही कल का भविष्य है इसके लिए युवाओं को मतदान के लिए आगे आना चाहिए साथ ही सभी पात्र युवा मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग भी अवश्य करना चाहिए।

    स्वीप टीम की सदस्य एवं खंड समन्वयक रुखसाना ने विद्यार्थियों को मतदान के लिए शपथ दिलाई। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से क्षेत्र में विभिन्न स्वीप कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

    जिनके माध्यम से मतदाताओं को वोट के महत्व की जानकारी दी जा रही है और उन्हें अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के दौरान जोगिंद्र शर्मा, राम लाल सहित अध्यापक तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.