नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– इटरनल यूनिवर्सिटी के 11वें दीक्षांत समारोह का आयोजन 18 मई को होने वाला है। यह समारोह यूनिवर्सिटी के कैंपस बड़ू साहिब में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिभाशाली छात्राओं को डिग्री देकर सम्मानित किया जाएगा।विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ प्रमुख मेहमान भी इस अवसर पर उपस्थित होंगे। डॉ. राजीव सूद उप कुलपति बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेस विशेष रूप से इस दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।इसके अतिरिक्त गेस्ट ऑफ हॉनर के तौर पर प्रोफेसर डी. पी. अग्रवाल पूर्व चेयरमैन यूपीएससी नई दिल्ली भी इस समारोह में उपस्थित होंगे। इस अद्भुत अवसर में 266 अंडरग्रेजुएट, 54 पोस्ट ग्रेजुएशन और 4 पीएचडी छात्रों को उनकी डिग्री प्रदान की जाएगी।यूनिवर्सिटी स्थापना के बाद आज तक दस दीक्षांत समारोह सफलता पूर्वक आयोजित हो चुके हैं। सभी छात्र-छात्राएं, उनके परिवार और सम्बंधित व्यक्ति इस महत्वपूर्ण समारोह में भाग लेने के लिए निमंत्रित हैं।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
