Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
    • मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
    • सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
    • पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, October 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर में भीषण आगजनी के बीच फंसे चंडीगढ़ से आए 85 स्कूली बच्चे
    सिरमौर

    सिरमौर में भीषण आगजनी के बीच फंसे चंडीगढ़ से आए 85 स्कूली बच्चे

    By Himachal VartaMay 4, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज):– नाहन वन क्षेत्र में भीषण आग लग गई। रोटरी क्लब कैंप में भाग लेने वाले चंडीगढ़ के 85 से अधिक छात्र बागथन गांव के प्लानम स्कूल में फंस गए हैं। छात्र दहशत में हैं और उन्हें निकालने की जरूरत है। यह संदेश कल देर शाम चंडीगढ़ से एक अभिभावक द्वारा सिरमौर जिला प्रशासन को दिया गया। जिसके बाद उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा, पुलिस अधीक्षक सिरमौर रमन कुमार मीना और मुख्य वन संरक्षक बसंत किरण बाबू तुरंत हरकत में आए और उस सटीक स्थान का पता भी लगाया जहां भीषण आग लगी थी। हालांकि प्राप्त संदेश के मुताबिक सबसे बड़ी चुनौती आग पर काबू पाना और हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में रोटरी क्लब कैंप में भाग लेने के लिए विभिन्न राज्यों से आए करीब 85 बच्चों और अन्य लोगों को सुरक्षित बचाना था। कुछ ही देर में स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग, वन विभाग, पुलिस विभाग और राजस्व विभाग के कर्मियों के साथ मिलकर आग बुझाने और फंसे लोगों को सुरक्षित करने के लिए राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। उपायुक्त, एसपी और सीसीएफ खुद पूरी घटना पर नजर रखे हुए थे, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। जिसके चलते कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। कुछ ही मिनटों में यह बात भी सामने आ गई कि आग वन विभाग के जंगल में नहीं बल्कि एक निजी स्कूल की जमीन पर लगी थी और आगजनी की घटना चंडीगढ़ से आए लोगों द्वारा झाड़ियों में जली हुई सिगरेट फेंकने के कारण हुई थी। इसलिए प्रशासन ने एफआईआर दर्ज करने की बजाय लापरवाह लोगों को सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ दिया है, ताकि बच्चों की गतिविधियों में कोई व्यवधान न आए। सिरमौर प्रशासन ने जनता से अपील करते हुए कहा कि फायर सीजन के दौरान जरा सी लापरवाही के कारण जंगलों में भीषण आग लग सकती है, जिससे जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता है। उन्होंने बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों से भी अनुरोध किया है कि वे सतर्क रहें और वन संपदा को सुरक्षित रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
    • मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
    • सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
    • पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.