Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
    • मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
    • सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
    • पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, October 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»एमसी के अधिकारियों की दूरदर्शिता से शहर के सफेद हाथी बने कमाऊ पूत
    सिरमौर

    एमसी के अधिकारियों की दूरदर्शिता से शहर के सफेद हाथी बने कमाऊ पूत

    By Himachal VartaMay 4, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- नाहन नगर परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी दूरदर्शिता का बड़ा परिचय दिया है। नगर परिषद हर महीने टैक्स आदि से जहां 20 से 25 लाख रुपए मासिक कमाती थी। वहीं इस बार एमसी की इनकम में करीब सात लाख रुपए का अतिरिक्त इजाफा हुआ है। असल में नगर परिषद में दीवारों पर फ्री की पोस्टर बाजी और खाली पड़ी गलियों और सड़कों पर मुफ्त की पार्किंग को बंद कर दिया है।नगर परिषद ने पार्किंग को सेंट्रलाइज कर प्रति महीने करीब 26,000 से अधिक पार्किंग की कमाई में बढ़ोतरी की है। यही नहीं चौगान मैदान में मनोरंजन के साधन बढ़ने पर व्यापारी वर्ग अपने धंधे को प्रमोट करने के लिए होर्डिंग पोस्टर आदि का सहारा ले रहा है। हालांकि नाहन नगर परिषद पहले भी कुछ खास जगह पर होर्डिंग लगाने के पैसे वसूलते थी।मगर अब नगर परिषद के द्वारा 20 रुपए स्क्वायर फीट के हिसाब से पोस्टर बैनर होर्डिंग आदि की फीस निर्धारित कर दी है। बड़ी बात तो यह भी है कि शहर के हुए सौंदर्यीकरण के साथ-साथ जहां अब दीवारों का रंग भी चमक गया है। तो वहीं बेहतर दीवार पर होर्डिंग लगाने को लेकर भी प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है। नगर परिषद के द्वारा डिमांड को देखते हुए अब कभी भी अपनी योजना में एडवरटाइजिंग एजेंसी के लिए टेंडर निकाल सकती है।अब यदि एडवरटाइजिंग के लिए टेंडर होते हैं तो निश्चित रूप से प्रति महानगर परिषद को 10 से 15 लाख रुपए की अतिरिक्त इनकम मिलना शुरू हो जाएगी। बता दे कि नगर परिषद के द्वारा ज्वेलर्स के द्वारा लगाए गए होर्डिंग से बीते 20 दिनों में 1 लाख रुपए से भी अधिक की इनकम हुई है। वहीं चौगान मैदान में लगाए गए जोड़ मेला से नगर परिषद को 10 दिन के 3  लाख रुपए मिले हैं।शहर के प्रबुद्ध लोग इसके पीछे नगर परिषद के अधिकारी व कर्मचारियों पर राजनीतिक दबाव न होने का बड़ा प्रभाव मान रहे हैं। वहीं विधायक अजय सोलंकी का कहना है कि पूर्व में रही भाजपा सरकार और मौजूदा भाजपा के पार्षद केवल राजनीतिक रोटियां और निजी हित ही साधा करते थे। उन्होंने कहा कि आम जनता को परेशान ना कर नए संसाधनों को इनकम का जरिया बनाया जाए। उधर, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय तोमर ने खबर की पुष्टि की है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
    • मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
    • सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
    • पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.