नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)मृतक युवक की पहचान रामचंद्र 20 वर्षीय पुत्र रूप सिंह निवासी गांव कमलाड तहसील ददाहू जिला सिरमौर के तौर पर हुई है।मिली जानकारी के अनुसार जमटा से महीपुर रोड पर चाकली से शमशान घाट को सड़क का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें JCB काम पर लगाई गई थी। JCB ने पत्थर निकालकर सड़क किनारे रख दिए थेशनिवार करीब 6 बजे रामचन्द्र, जगदीप चौहान व JCB चालक दीपांशु साईट पर जा रहे थे। इसी दौरान किनारे रखे पत्थर अचानक खिसकक़र नीचे गिर गए।पुलिस ने बताया कि हादसा जगदीप चौहान व JCB चालक दीपांशु की लापरवाही से पेश आया है। पुलिस द्वारा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। साथ ही मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2
