Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 9
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»कबड्डी फाइनल में चंडीगढ़ ने सराहा को हराकर ट्राफी जीती
    सिरमौर

    कबड्डी फाइनल में चंडीगढ़ ने सराहा को हराकर ट्राफी जीती

    By Himachal VartaMay 6, 2024
    Facebook WhatsApp
    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- सिरमौर जिला के हरिपुरधार में वार्षिक मां भंगायणी मेला के दौरान आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल और कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न हो गई। प्रतियोगिता के अंतिम दिवस वॉलीबॉल के फाइनल मुकाबले में बृजेश्वर क्लब गहल की टीम ने यूं एस क्लब हरिपुरधार को हराकर ट्रॉफी और 51000 रूपए के प्रथम पुरस्कार पर कब्जा किया। दूसरी और कबड्डी के फाइनल मुकाबले में चंडीगढ़ की कबड्डी टीम ने सिरमौर जिला के सराहं की टीम को पराजित कर ट्रॉफी और 51000 रूपए का प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।
    चंडीगढ़ के अभिजीत सिंह ने कबड्डी का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी होने का पुरस्कार जीता जबकि सिरमौर जिला के सराहं की कबड्डी टीम के खिलाड़ी अजीत कुमार को बेस्ट रैडर का पुरस्कार प्राप्त हुआ। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में यूं एस क्लब हरिपुरधार के अमन ठाकुर को सर्वश्रेष्ठ स्पाईकर का पुरस्कार प्राप्त हुआ जबकि वॉलीबॉल के बेस्ट खिलाड़ी का किताब बृजेश्वर क्लब गेहल के खिलाड़ी संजय मलिक ने प्राप्त किया। मां भंगायनी मेला समिति के महासचिव बलवीर ठाकुर ने खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे और कहा कि खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से युवाओं को विषम परिस्थितियों से जूझने की शक्ति मिलती है और युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण के सद्मार्ग  पर लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजन से शारीरिक और मानसिक विकास होता है जिससे युवा शक्ति मजबूत बनती है। इस खेल प्रतियोगिता के आयोजन में अंतर्राष्ट्रीय ऑफिशियल बलबीर जस्टा, राष्ट्रीय ऑफिशियल बलदेव धामना, खेल प्रशिक्षक मीन सिंह, विनोद कुमार, सुरेंद्र सूर्या , मदन राणा, प्रकाश राणा, अनिल कुमार और प्रताप शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.