Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 9
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाजपा बोले कांग्रेस की सरकार घोटालों की मारामार
    सिरमौर

    पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाजपा बोले कांग्रेस की सरकार घोटालों की मारामार

    By Himachal VartaMay 7, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- भारतीय जनता पार्टी का पांवटा मंडल का पन्ना प्रमुख सम्मेलन कार्यक्रम रामलीला मैदान पांवटा साहिब में आयोजित किया गया।  कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की इस मौके पर राजीव बिंदल ने कहा कि भारत का मतदाता, हिमाचल का मतदाता 1 जून को होने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी की 2004 से 2014 के मध्य 10 साल की सरकार व 2014 से 2024 के मध्य की नरेन्द्र भाई मोदी की कार्यशैली की तुलना करके वोट देगा।

    कांग्रेस की सरकार में घोटालों का बोलबाला था। 2 जी घोटाला, 3जी घोटाला, कोयला घोटाला, काॅमनवैल्थ घोटाला जैसे घोटालों से देश को लगभग 20 लाख करोड़ रू0 के घोटालों की मामामारी हुई। जबकि मोदी सरकार में डिजिटल इंडिया बना और लाभार्थी के खातों में सीधा-सीधा धनराशि पहुंचाई गई। डी0बी0टी0 (डायरेक्ट बैनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से लगभग 34 लाख करोड़ के लाभ लाभार्थियों तक पहुंचाए गए।

    कांग्रेस के राज में केवल गरीबी हटाओ के नारे लगते थे और जनता को केवल झूठ परोसा जाता था। जबकि मोदी सरकार में गरीब कल्याण की योजनाएं चलाई। 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त में राशन, 4 करोड़ गरीबों को पक्के मकान, 50 करोड़ गरीबों को 5 लाख रू0 तक का मुफ्त ईलाज, 11 करोड़ गरीबों को शौचालय और 52 करोड़ जनधन के खाते खोलकर गरीब को मजबूत किया और 25 करोड़ गरीबों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला।

    कांग्रेस के शासन में देश के अंदर दंगे होना, बम फटना, सुरंगे फटना, जगह-जगह पत्थरबाजी होना ये आम बात थी। कांग्रेस राज में भारत आतंकवादी और माओवादी गतिविधियों का केन्द्र बना। मोदी सरकार में माओवाद का, गुंडाराज का, पत्थरबाजी का और आतंकवाद का सफाया हुआ और देश की एकता व अखंडता मजबूत हुई।

    डाॅ बिन्दल ने कहा कि कांग्रेस के राज में भारत आर्थिक रूप से कमजोर हुआ। मोदी राज में भारत दुनिया की पांचवी आर्थिक महाशक्ति बना और अब मोदी की गारंटी है कि भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनेगा।

    भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि देश भ्रष्टाचार में डूबा था लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में भ्रष्टाचार को खत्म करने की मुहिम शुरू की, पिछले 10 साल के शासनकाल में एक भी भ्रष्टाचार का मामला देश के सामने नहीं आया।

    पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि प्रदेश के सीएम 4 मई को पांवटा आए थे, लेकिन वह हताश और निराश दिखे उनके बोल इस बात को साफ दिखते है। उनके राज्यसभा सांसद अभिषेक मनु सिंघवी हारने का उनको बहुत दुख हुआ पर राम विरोधी कैसे जीत सकता था, ये वही नेता और अधिवक्ता है जिस व्यक्ति ने राम को काल्पनिक बताया था।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश की 16 महीनों की सरकार में पांवटा के विकास का ग्रहण लग गया। उन्होंने कहा कि सुरेश कश्यप ने 19.40 करोड़ रुपए शिमला संसदीय क्षेत्र में वितरित किए। कांग्रेस झूठा प्रचार कर रही है और भाजपा हर मंच पर इनका जवाब देंगी।

    इस मौके पर पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता बलदेव तोमर, सिरमौर भाजपा अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता, मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर, देवराज चौहान, नगर परिषद चेयरमैन निर्मल कौर,ओपी कटारिया,सुरेखा चौधरी, हितेंद्र कुमार अरविंद गुप्ता, सुखविंदर सिंह, अरुण मित्तल,अजय मेहता, गोविद, अविनाश सैनी आदि मौजूद थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.