Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 9
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»मुख्यमंत्री नहीं कोमेडियन के रोल में नज़र आते हैं सुखविंदर सिंह सुक्खू : डॉ राजीव बिंदल
    सिरमौर

    मुख्यमंत्री नहीं कोमेडियन के रोल में नज़र आते हैं सुखविंदर सिंह सुक्खू : डॉ राजीव बिंदल

    By Himachal VartaMay 7, 2024
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( रंजना शर्मा)भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने पन्ना प्रमुख सम्मेलन नहान मंडल को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में प्रदेश की कांग्रेस सरकार कोमेडी की सरकार बनकर रह गई हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कहीं भी जाते है तो वहाँ कोई ना कोई कॉमेडी करके आ जाते है। उन्हांने कहा कि कांग्रेस मे ंना नेता हैं और न ही नज़रिया। सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश में अपने द्वारा डेढ़ साल में किए कार्यों का ब्यौरा देने के बजाय मंचों पर मस्खरी करते नज़र आते हैं। प्रदेश को पहली बार ऐसा मुख्यमंत्री मिला है जिसका कोई विज़न नहीं हैं और छुटभइयें और गली-मुहल्ले के नेता की तरह बयानबाजी करते नज़र आते हैं। उन्हांने कहा कि कांग्रेस से रूष्ट होकर निकले विधायकों को आज जिस प्रकार के उपनाम व संज्ञाए देकर सुक्खू उन्हें परिभाषित कर रहें हैं वह कोई मर्यादित व्यक्ति नहीं कर सकता, चूंकि उनके पास कहने को कुछ नहीं हैं इसलिए वह जनता को अपने शब्दों से भ्रमित कर रहें हैं। आज मुख्यमंत्री बंद संस्थानों पर क्यों बात नहीं करते, विकास जो रूका पड़ा है, पर बात नहीं करते, बेरोजगारी पर बात नहीं करते, आते ही जिन आउटसोर्स व कोविड कर्मियों को निकाला पर बात नहीं करते, डेढ़ साल में एक भी रोजगार नहीं निकाला उस पर बात नहीं करते, वे सिर्फ बात करते हैं रोज़ नई शब्दावली, मकरझंडू, कालानाग, भेड़-बकरीयां, बरसाती मेंढ़क की, और करें भी क्यों न कांग्रेस की संस्कृति, भाषाशैली यही हैं। जबतक व्यक्ति काम का हो तो वाह-वाह नहीं तो आलोचना। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमें कहने की आवश्यकता ही नहीं है यदि कुछ साल पहले के 6 बार मुख्यमंत्री रहे स्व. वीरभद्र सिंह जी के मीडिया के दिए बयानों को खंगाला जाए तो साफ शब्दों में वे कहा करते थे ‘‘सुक्खू ब्लैकमेलर हैं, काम करना नहीं और गड़बड़ करके इल्जाम दूसरों के सिर मढ़ना’’ जो आज सिद्ध हो रहा हैं। मुख्यमंत्री ने अपने दोस्तों को लाभ देने के लिए इन विधायकों को प्रताड़ित किया। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र जी ने उस समय यह भी कहा था कि कांग्रेस पार्टी को डुबोने का कार्य भी सुक्खू कर रहें हैं। भाजपा इस विषय में खुद कुछ नहीं कह रही उनका  चरित्र-चित्रण तत्कालिक मुख्यमंत्री ने स्ंवय किया हैं जो कि आज भी प्रदेश में बड़ा स्थान रखते हैं।  सांसद दिया ने कहा कि कांग्रेस के पास न नेता न नियती और न ही नेतृत्व हैं। पूरे भारतवर्ष में हर्ष का माहौल है भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ प्रदेश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार इस देश के प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्साहित है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस बार 400 पार के लक्ष्य को निश्चित रूप से प्राप्त करेगी। सांसद दिया ने कहा कि सांसद सुरेश कश्यप ने बहुत मजबूती से लोकसभा में मुददे उठाये हैं, प्रदेश की सभी समस्याए हमेशा ही संसद में रखी है और बहुत से विकास के काम भी हुए है। सुरेश कश्यप शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद जीत के जाये ताकि प्रदेश के विकास को सुनिश्चित किया जा सके। इस अवसर पर सांसद एंव प्रत्याशी सुरेश कश्यप भी मौजूद रहें।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.