नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (रंजना शर्मा):– जिला सिरमौर के नाहन स्थित एवीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में साई समिति द्वारा मां ईश्वरम्मा जन्मदिवस पर स्कूल के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के विद्यार्थियों ने बाजी मारी।
बता दें कहानी प्रस्तुतीकरण में सीनियर वर्ग में तोशिका शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसी वर्ग में चित्रकला प्रतियोगिता में साधना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
मिडल वर्ग में चित्रकला में हर्षिता ने द्वितीय और जूनियर वर्ग में चित्रकला में देववाणी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा श्लोक उचारण में सीनियर वर्ग में स्नीग्धा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।