Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 9
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»विधायक नहीं चाहते हरिपुरधार और महल क्षेत्र का विकास- मेलाराम शर्मा
    सिरमौर

    विधायक नहीं चाहते हरिपुरधार और महल क्षेत्र का विकास- मेलाराम शर्मा

    By Himachal VartaMay 9, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- श्री रेणुका जी के विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार हरिपुरधार और महल क्षेत्र का विकास कतई नहीं चाहते। जिला भाजपा प्रवक्ता मेलाराम शर्मा ने बताया कि यह बात उस वक्त बिल्कुल स्पष्ट हो गई जब विनय कुमार ने मुख्यमंत्री के साथ हरिपुरधार मेले के समापन समारोह में मंच पहुंचते यह फरमान जारी कर दिया कि इस समापन समारोह में विनय कुमार, विनोद सुल्तानपुरी और सुखविंदर सिंह सुक्खू के अलावा मंच से कोई भी अन्य स्थानीय नेता भाषण नहीं देगा।

    उन्होंने बताया कि इस बात पर स्थानीय कांग्रेसी नेताओं और मेला कमेटी के सदस्यों में बवाल खड़ा हो गया और मेला कमेटी की ओर से स्थानीय नेता और मेला कमेटी सदस्य बृजराज ठाकुर ने विधायक के विरोध के बावजूद अपना भाषण शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि विनय कुमार नहीं चाहते थे कि कोई स्थानीय नेता इस क्षेत्र की मुख्य मांगे मुख्यमंत्री के सामने रखें।

    उन्होंने बताया कि विधायक विनय कुमार के इस रवैये से मेला कमेटी और क्षेत्र के लोगों में भारी रोष पनप गया है। जिला प्रवक्ता ने बताया कि विनय कुमार ने हरिपुरधार और महल क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष एक भी शब्द नहीं बोला और ना ही किसी प्रकार की स्थानीय समस्या व मांग को मुख्यमंत्री के सामने रखा।

    मेलाराम शर्मा ने आरोप लगाया कि विनय कुमार यहां क्षेत्रवाद और जातिवाद की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में सड़कों के बुरे हाल है, पाठशालाओं में अध्यापकों की कमी के कारण बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है, स्वास्थ्य संस्थानों में स्टाफ नहीं है और युवाओं और महिलाओं को फिर से ठगने का प्रयास किया जा रहा है।

    उन्होंने विधायक पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक इस क्षेत्र के कांग्रेसी नेताओं को ही आपस में लड़ा कर क्षेत्र के विकास के साथ घिनौना खिलवाड़ कर रहे हैं। जिला प्रवक्ता ने बताया कि जिन कांग्रेसी नेताओं को हरिपुरधार क्षेत्र के विकास की थोड़ी बहुत चिंता है उन्हें विधायक हमेशा हाशिए पर धकेलने की चेष्टा करते आ रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि हरिपुरधार मेले में मुख्यमंत्री के प्रवास के दौरान क्षेत्र के प्रति विधायक की मंशा और कांग्रेसी नेताओं की आपसी खुन्नस खुलकर सामने आ गई जिससे इस क्षेत्र के विकास की उम्मीद ही खत्म हो गई है।

    उन्होंने हरिपुरधार और महल क्षेत्र के लोगों से आग्रह किया कि कांग्रेसी नेताओं और विधायक के उदासीन रवैये का जवाब लोकसभा चुनाव में भाजपा को वोट देकर दे ताकि कांग्रेसी नेताओं को इस क्षेत्र के प्रति उदासीन रवैयै का करारा जवाब दिया जा सके।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.