Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 9
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»फार्म 12 डी भरने की अंतिम तिथि 12 मई – सलीम आजम
    सिरमौर

    फार्म 12 डी भरने की अंतिम तिथि 12 मई – सलीम आजम

    By Himachal VartaMay 10, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज):– एस.डी.एम. एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नाहन सलीम आजम ने बताया कि एक जून को होने वाले लोकसभा मतदान के दृष्टिगत भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा आवश्यक सेवाओं में कार्यरत 8 सरकारी विभागों के चिन्हित अधिकारियों और कर्मचारियों को फॉर्म 12-डी भरकर पोस्टल बैलट पेपर के माध्यम से वोट डालने की वैकल्पिक सुविधा प्रदान की गई है।

    उन्होंने बताया कि इन आठ विभागों में स्वास्थ्य, जल शक्ति , अग्निशमन, एचआरटीसी, बिजली, मिल्कफेड, जेल विभाग के अलावा मान्यता प्राप्त मीडिया प्रतिनिधि शामिल हैं। एसडीएम सलीम आजम आज गुरुवार को नाहन में लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत आवश्यक सेवाओं में तैनात चिन्हित सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के नोडल अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

    एसडीएम ने कहा कि भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा फॉर्म 12 डी में पोस्टल बैलट पेपर के माध्यम से मतदान करने की वैकल्पिक सुविधा आवश्यक सेवाओं में कार्यरत कर्मचारियों को प्रदान की गई है, जिसके तहत फॉर्म 12 डी में आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 मई निर्धारित की गई है।

    उन्होंने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों से आग्रह किया है कि सभी पात्र मतदाता 12 मई तक फॉर्म 12 डी भरकर अपने अपने विभाग के नोडल अधिकारियों के माध्यम से उनके कार्यालय तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।

    एसडीएम ने बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव में 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वरिष्ठ मतदाता तथा दिव्यांग मतदाताओं को भी फॉर्म 12- डी के माध्यम से घर से वोट करने की वैकल्पिक सुविधा प्रदान की गई है।

    333 मतदाताओं ने फॉर्म 12- डी भरे
    एसडीएम ने बताया कि नाहन विधानसभा क्षेत्र के तहत आज तक कुल 333 मतदाताओं ने अपने फॉर्म 12- डी जमा करवाये हैं। उन्होंने कहा कि आवश्यक छान बीन के उपरांत पात्र मतदाताओं को निर्धारित अवधि के भीतर पोस्टल बैलट पेपर जारी किये जायेंगे।

    उन्होंने एक बार पुनः फॉर्म 12 डी के माध्यम से वोट करने वाले पात्र मतदाताओं से 12 मई तक अपने फॉर्म एस.डी.एम. कार्यालय में जमा करवाने की अपील की है। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारी एवं कानूनगो निर्वाचन हरी शर्मा भी उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.