नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- हिमाचल प्रदेश की चूड़धार चोटी की यात्रा के दौरान जंगल में भटकी अमेरिका मूल की दो विदेशी महिलाओं को शनिवार तड़के रेस्क्यू कर लिया गया है। हिमाचल के सिरमौर प्रशासन की दखल पर एसडीआरएफ, पुलिस व मेडिकल टीम की मदद से भारतीय वायु सेना के चीता हेलीकॉप्टर से विदेशी महिलाओं को घाटी के तीसरी नामक स्थान से रेस्क्यू किया गया।
महिलाओं की लिफ्ट करने के बाद हेलीकॉप्टर ने सीधे ही चंडीगढ़ की उड़ान भरी। ये महिलाएं रात भर घने जंगल में ही फंसी हुई थी। इसी बीच,सिरमौर के उपायुक्त सुमित खिमटा में अमेरिका के दूतावास को भी सूचित कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक भारतीय मूल की यह महिलाएं अमेरिका की सिटीजन है। पुलिस के मुताबिक रिचा अभय व सोनिया रत्न शुक्रवार को यात्रा पर निकली थी। यात्रा शुरू करने से पहले ही एक महिला सोनिया रत्न को स्पाइनल इंजरी थी जिसकी सर्जरी भी हुई थी।
चढ़ाई के दौरान महिला की तबीयत खराब हुई। इसके बाद वो तीसरी के समीप जंगल में फंस गई। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे नौहराधार पुलिस चौकी को महिलाओं के फंसने की सूचना मिली थी। इसके बाद सूचना प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों को दी गई।
संगड़ाह के एसडीएम सुनील कैथ, डीएसपी मुकेश कुमार व तहसीलदार भी बेस कैंप तक पहुंचे थे। शुक्रवार शाम को अंधेरा होने की वजह से महिलाओं को एयरलिफ्ट नहीं किया गया, लिहाजा शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे वायुसेवा के हेलीकॉप्टर चिता के माध्यम से महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है। डीसी सुमित खिमटा ने बताया कि महिलाओं को सीधे ही चंडीगढ़ भेज दिया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है।
उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि रेस्क्यू के बाद महिलाओं को सीधे ही चंडीगढ़ भेजा गया। उपचार को लेकर तमाम इंतजाम पहले ही कर लिए गए थे। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि यात्रा पर जाने से पहले प्रशासन को सुचना दी जाए। वहीं, उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि यात्रा के लिए केवल मुख्य रास्ते पर ही सफर करें