Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पच्छाद में बलदेव भंडारी के घर पहुंच कर नेता प्रतिपक्ष ने व्यक्त की अपनी संवेदना
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला स्तरीय सतर्कता समिति तथा जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण समिति की समीक्षा बैठक
    • 24 जून को पालियों में ’’धरती आबा जनभागीदारी अभियान‘‘ शिविर होगा आयोजित-उपायुक्त
    • जाली नम्बर प्लेट लगाकर चला रहां था ट्रक आरटीओ ने पकड़ा, पुलिस ने मामला दर्ज किया
    • संगड़ाह के घराटी का बेटा शुबू बनेगा डाक्टर
    • बांस के डंडों पर सुक्खू सरकार, बिना सड़क के चारपाई पर अस्पताल पहुंचा रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 26
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»चूड़धार यात्रा के दौरान रास्ता भटकी भारतीय मूल की अमेरिकन महिलाएं, की रेस्क्यू
    सिरमौर

    चूड़धार यात्रा के दौरान रास्ता भटकी भारतीय मूल की अमेरिकन महिलाएं, की रेस्क्यू

    By Himachal VartaMay 11, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- हिमाचल प्रदेश की चूड़धार चोटी की यात्रा के दौरान जंगल में भटकी अमेरिका मूल की दो विदेशी महिलाओं को शनिवार तड़के रेस्क्यू कर लिया गया है।  हिमाचल के सिरमौर प्रशासन की दखल पर एसडीआरएफ, पुलिस व मेडिकल टीम की मदद से भारतीय वायु सेना के चीता हेलीकॉप्टर से विदेशी महिलाओं को घाटी के तीसरी नामक स्थान से रेस्क्यू किया गया।

    महिलाओं की लिफ्ट करने के बाद हेलीकॉप्टर ने सीधे ही चंडीगढ़ की उड़ान भरी। ये महिलाएं रात भर घने जंगल में ही फंसी हुई थी। इसी बीच,सिरमौर के उपायुक्त सुमित खिमटा में अमेरिका के दूतावास को भी सूचित कर दिया है।

    जानकारी के मुताबिक भारतीय मूल की यह महिलाएं अमेरिका की सिटीजन है। पुलिस के मुताबिक रिचा अभय व सोनिया रत्न  शुक्रवार को यात्रा पर निकली थी। यात्रा शुरू करने से पहले ही एक महिला सोनिया रत्न को स्पाइनल इंजरी थी जिसकी सर्जरी भी हुई थी।

    चढ़ाई के दौरान महिला की तबीयत खराब हुई। इसके बाद वो तीसरी के समीप जंगल में फंस गई। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे नौहराधार पुलिस चौकी को महिलाओं के फंसने की सूचना मिली थी। इसके बाद सूचना प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों को दी गई।

    संगड़ाह के एसडीएम सुनील कैथ, डीएसपी मुकेश कुमार व तहसीलदार भी बेस कैंप तक पहुंचे थे। शुक्रवार शाम को अंधेरा होने की वजह से महिलाओं को एयरलिफ्ट  नहीं किया गया, लिहाजा शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे वायुसेवा के हेलीकॉप्टर चिता के माध्यम से महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है। डीसी सुमित खिमटा ने बताया कि महिलाओं को सीधे ही चंडीगढ़ भेज दिया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है।

    उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि रेस्क्यू के बाद महिलाओं को सीधे ही चंडीगढ़ भेजा गया। उपचार को लेकर तमाम इंतजाम पहले ही कर लिए गए थे। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि यात्रा पर जाने से पहले प्रशासन को सुचना दी जाए। वहीं, उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि यात्रा के लिए केवल मुख्य रास्ते पर ही सफर करें

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • पच्छाद में बलदेव भंडारी के घर पहुंच कर नेता प्रतिपक्ष ने व्यक्त की अपनी संवेदना
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला स्तरीय सतर्कता समिति तथा जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण समिति की समीक्षा बैठक
    • 24 जून को पालियों में ’’धरती आबा जनभागीदारी अभियान‘‘ शिविर होगा आयोजित-उपायुक्त
    • जाली नम्बर प्लेट लगाकर चला रहां था ट्रक आरटीओ ने पकड़ा, पुलिस ने मामला दर्ज किया
    • संगड़ाह के घराटी का बेटा शुबू बनेगा डाक्टर
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.