Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 9
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»भाजपा पर हमलावर इंडिया गठबंधन के नेता
    सिरमौर

    भाजपा पर हमलावर इंडिया गठबंधन के नेता

    By Himachal VartaMay 17, 2024
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में आज इंडिया गठबंधन के नेताओं की संयुक्त पत्रकार वार्ता आयोजित हुई इस दौरान इंडिया गठबंधन से जुड़े नेता भाजपा पर जमकर हमलावर हुए और कहा कि भाजपा के खिलाफ इंडिया गठबंधन मजबूती से चुनावी लड़ाई लड़ेगा। मीडिया से बात करते हुई कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र तोमर ने बताया कि शिमला संसदीय सीट से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार विनोद सुल्तानपुरी के लिए गठबंधन से जुड़े तमाम नेता चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं और इसके लिए विशेष रणनीति तैयार की गई है ताकि शिमला संसदीय सीट से बढ़त मिल सके।
    उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा देश में विकास के लिए कांग्रेस को कोसती है मगर हकीकत यह है की स्वतंत्रता के बाद देश में जो विकास हुआ उसमें कांग्रेस पार्टी का विशेष योगदान है। पत्रकार वार्ता में कम्यूनिस्ट नेता राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि 2014 के बाद देश में हालात बिगड़े हैं और देखने को मिला है कि देश का संविधान खतरा में है। उन्होंने कहा कि संविधान को बदलने की बात की जा रही है और संविधान से धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद को हटा दिया जाएगा। राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि राज्यों की शक्तियों को सुनियोजित तरीके से खत्म करने की कोशिश की जा रही है उसे सेंट्रलाइज किया जा रहा है। 
    उन्होंने कहा कि चुनाव मुद्दों के अंदर होना चाहिए मगर यह जुमलेबाजी का दौर चल रहा है और चुनाव के अंदर जो बातें कही जा रही है वह जनता से हटकर है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गीता सिंह ने कहा कि पूरे देश में भाजपा द्वारा अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है और जांच एजेंसियों का भी सीधे तौर पर दुरुपयोग केंद्र की सरकार द्वारा किया जा रहा है। 
    उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी न तो किसान की ना बेरोजगार युवा की और न आम जनता की बात कर रही है। वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सांसद सुरेश कश्यप एक बार फिर से प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर वोट मांग रहे हैं और अपने कार्यकाल में कोई भी विकास का काम सिरमौर जिला में नहीं करवा पाए है।न
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.