नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ)- सिरमौर भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान करते हुए बताया कि इन दोनों भाजपा का जनसंपर्क अभियान चला हुआ है इस अभियान में रेणुका के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं चुनाव संयोजक नारायण सिंह चौहान भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं चुनाव प्रबंधन समिति अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बलवीर सिंह ठाकुर प्रताप सिंह तोमर भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश चौहान भाजपा जिला प्रवक्ता मेलाराम शर्मा भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत जिला सचिव ममता रीनटा रेणुका मंडल भाजपा के सभी पदाधिकारी मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में पार्टी और संगठन को मजबूती प्रदान करने में जुट गए हैं ताकि रेणुका विधानसभा चुनाव क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप को भारी बढ़त दिलाई जा सके इसको ध्यान में रखते हुए रेणुका के सभी नेता एवं कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में तन मन से जुट गए हैं रावत ने बताया कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार को बनते हुए डेड वर्ष से भी अधिक समय हो गया है लेकिन रेणुका के विकास में ग्रहण लग गया है जिससे रेणुका की जनता में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रति भारी आक्रोश है रावत ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुख्यमंत्री का पद संभालते ही रेणुका के दर्जनों सरकारी संस्थान बंद कर दिए हैं जो पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रेणुका की जनता की मांग पर खोले थे उन्होंने बताया कि सरकार विकास करने के लिए बनाई जाती है विनाश करने के लिए नहीं रावत ने बताया कि इन सरकारी संस्थान को बंद करने से रेणुका की जनता में सरकार के प्रति भारी आक्रोश है इसका खामियाजा कांग्रेस पार्टी के नेताओं को लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा रावत ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के नेता झूठ का सहारा लेकर जनता को मूर्ख बनाते हैं लेकिन अब रेणुका की जनता मूर्ख बनने वाली नहीं है
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Thursday, October 22
