श्री रेणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज)पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि शनिवार सुबह 12:00 के करीब व्यक्ति के झील में डूबने की सूचना प्राप्त हुई थी। झील के किनारे व्यक्ति के कपड़े व जूते मिले थे । व्यक्ति के कपड़ों में किसी भी प्रकार का पहचान पत्र नहीं मिला है। फिलहाल यह कह पाना मुश्किल है कि झील में डूबने वाला व्यक्ति कौन है?शाम को सेना के गोताखोरों की टीम द्वारा व्यक्ति के शव को झील से निकाल लिया गया है। फिलहाल व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई संगड़ाह के डीएसपी मुकेश कुमार डडवाल ने पुष्टि करते हुए बताया कि गोताखोरों द्वारा शव निकाल लिया गया है।यह स्पष्ट नहीं है कि व्यक्ति नहाने के दौरान डूबा है या जानबूझकर झील में छलांग लगाई है। व्यक्ति की पहचान होने के बाद ही इन बातों का खुलासा हो पाएगा।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
