नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने आज सोमवार को नाहन में फायर सेफ्टी से संबंधित अंब्रेला कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुये सभी सम्बन्धित विभागों को जिला में फारेस्ट फायर की घटनाओं की रोकथाम के लिए समय पर कदम उठाने के लिए कहा।
उन्होंने कहा कि आगजनी की घटना की सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई की जाये और पानी के टेंक तथा वाटर हाईड्रेंट जैसे संसाधनों को आग से नियंत्रण हेतु उपयोग के लिये अधिक सुचारू बनाया जाये।
उपायुक्त ने वन विभाग के आग्रह पर पंचायत पदाधिकारियों, प्रधान, उप-प्रधान वार्ड सदस्य इत्यादि को जंगल में आग लगने की संभावना के बारे में ग्रामीणों को जागरूक करने तथा आग बुझाने के लिए सुरक्षाकर्मियों को पूर्ण सहयोग करने के लिए कहा।
उप निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण अभिषेक मित्तल द्वारा बैठक का संचालन किया गया।
जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान, वन मंडल अधिकारी मुख्यालय नाहन रामपाल सिंह, आदेशक होम गार्ड टी.आर.शर्मा अधीक्षण अभियंता जल शक्ति विभाग राजीव महाजन, कृषि व बागवानी तथा अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Thursday, October 22
