नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल में एक महिला की ढांक में गिरकर मौत हो गई है। मृतक महिला की पहचान सुनीला देवी पत्नी भूपाल सिंह के तौर पर हुई है।जानकारी के अनुसार हादसा डाबरो जंगल में हुआ।
छोगटाली पंचायत के पूर्व प्रधान आशा प्रकाश ने दूरभाष पर सूचना दी कि सुनीला देवी सुबह घर से जंगल की घासनी में घास लाने गई थी, जहां डाबरो नामक स्थान पर वह ढांक में गिर गई।
परिजन उसे गाड़ी में उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद राजगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज आगामी जांच शुरू कर दी है।
उधर, एसडीएम राजगढ़ राजकुमार ठाकुर ने बताया कि सोमवार को मृतक महिला के परिजनों को फौरी राहत के तौर पर प्रशासन की ओर से 25,000 रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।