Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 9
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर में आगामी 5 दिनों तक लू चलने का अलर्ट जारी
    सिरमौर

    सिरमौर में आगामी 5 दिनों तक लू चलने का अलर्ट जारी

    By Himachal VartaMay 20, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(रंजना शर्मा):– उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि मौसम विज्ञान केंद्र, शिमला द्वारा प्रदेश सहित सिरमौर जिला में आगामी 5 दिनों तक लू (हीट वेव) चलने का अलर्ट जारी किया गया है। सुमित खिमटा ने मौसम विज्ञान केंद्र, शिमला द्वारा जारी लू अलर्ट के दृष्टिगत सिरमौर जिला के लोगों से अगले 4-5 दिनों तक जरूरी सावधानियां व एहतियात बरतने की अपील की है। उपायुक्त ने कहा कि मौसम विज्ञान केंद्र, शिमला द्वारा जारी अलर्ट में सिरमौर जिला के धौलाकुआं और पांवटा साहिब क्षेत्र में भीषण लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि इस अलर्ट को देखते हुए जिला के समस्त लोगों विशेषकर शिशुओं, बुजुर्गों और क्रॉनिक डिजीज वाले लोगों को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

    उन्होंने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें, अधिक से अधिक पानी पियें, शरीर को ठंडा और ढाक कर रखें, सूती एवं पतले वस्त्र पहने, जरूरत पड़ने पर छाते या सर को दुपट्टे, टोपी आदि से ढके, अनावश्यक यात्रा करने से बचें।

    यदि अति आवश्यक हो तो अपने साथ पर्याप्त मात्रा में पीने का पानी रखें, दिन में अत्यधिक धूप पड़ने पर खिड़कियों को बंद रखें व रात्रि में खिड़कियों एवं दरवाजों को खुला व हवादार रखें, दोपहर 12:00 बजे से लेकर 4:00 तक यात्रा एवं घरों से कम बाहर निकलने की कोशिश करें।

    इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि इस मौसम में चाय, कॉफी, कोल्ड ड्रिंक, धूम्रपान, शराब, अधिक तले हुई खाद्य पदार्थों का सेवन आदि करने से बचें। किसी भी तरह की स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत होने पर तुरंत अस्पताल में चेकअप करवाएं। सुमित खिमटा ने कहा है कि हिट एक्स्पोज़र से सभी नागरिकों को बचना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि मौसम विज्ञान केंद्र, शिमला ने हीट वेव के दौरान रूटीन तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी का अलर्ट जारी किया है। अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने हीट वेव के अलर्ट को देखते हुए जिला के लोगों से हीटवेव के दौरान अधिक से अधिक सावधानियां बरतने की अपील की है।इसके अतिरिक्त उन्होंने हीट वेव से संबंधी किसी भी तरह की जानकारी एवं सहायता के लिए जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, नाहन के निशुल्क दूरभाष नंबर 1077 (24x7x365) पर तुरंत संपर्क करने का भी आग्रह आमजन से किया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.