Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 9
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»प्रचंड गर्मी के दृष्टिगत सभी विभाग मुस्तैदी से अपना कार्य करें-सुमित खिमटा
    सिरमौर

    प्रचंड गर्मी के दृष्टिगत सभी विभाग मुस्तैदी से अपना कार्य करें-सुमित खिमटा

    By Himachal VartaMay 20, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( रंजना शर्मा) उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर सुमित खिमटा  ने जल शक्ति, वन और अन्य सम्बन्धित विभागों को सिरमौर जिला में चल रही हीट वेव और जंगलों में बढ़ती आगजनी की घटनाओं के नियंत्रण के लिए समय पर मुस्तैदी से कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा प्रचंड गर्मी और हीटवेव के अलर्ट के दृष्टिगत जल शक्ति विभाग जिला में समुचित मात्रा में पेयजल उपलब्ध करवाने तथा विभिन्न स्थानों पर स्थापित फायर हाइड्रेंट को कार्यशील बनाये रखना सुनिश्चित बनाये।
    उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा आज सोमवार को नाहन में मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा अगले चार-पांच दिनों तक जिला में भीषण आगजनी और हीट वेव के अलर्ट के दृष्टिगत जल शक्ति, वन, अग्निशमन तथा अन्य सम्बन्धित विभागों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने हीटवेव और आगजनी के मामलों की समीक्षा भी की।
    सुमित खिमटा ने सभी सम्बन्धित विभागों को हीट वेव व जंगलों में लगनी वाली आग से निपटने के लिए समय पर अग्रिम तैयारियां करने के निर्देश दिए।  उन्होंने कहा कि प्रचंड गर्मी के कारण जंगलों में आग लगने की घटनायें बढ़ गई हैं, इसी प्रकार हीट वेव भी चल रही है इसलिए सभी अधिकारी अपने-अपने विभागों से सम्बन्धित कार्यों को मुस्तैदी से पूरा करें।
    उपायुक्त सुमित खिमटा ने जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सिरमौर को ग्रीष्म ऋतु में बढ़ती हुई जंगली आज की घटनाओं के संदर्भ में समस्त पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों को पंचायत एवं ग्रामीण स्तर पर अधिक से अधिक जागरूकता अभियान चलाने के लिय कहा। इसके अलावा ग्रामीणों से आगजनी की घटनाओं में सहयोग करने संबंधी अभियान चलाए चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी 30 जून तक पंचायत स्तर पर ठीकरी पहरा लगाने के आदेश भी जारी किये गये हैं जिसकी अनुपालना सुनिश्चित बनाई जाये।
    सुमित खिमटा ने जिला के ऐसे क्षेत्र जहां पर अग्निशमन चौकियां स्थापित नहीं हुई है उन स्थानों पर चौकियां स्थापित करने का मामला तैयार करने के लिए कहा। उन्होंने जल शक्ति विभाग को राजगढ़ क्षेत्र में फायर हाइडेªंट स्थापित करने के लिए सभी औपचारिकतायें शीघ्र पूरा करने के निर्देश भी दिए।
    आदेशक गृह रक्षा चतुर्थ वाहिनी सिरमौर टी.आर. शर्मा ने बताया कि जिला मुख्यालय नाहन में-45, पांवटा साहिब-5, काला अंब-5 तथा शिलाई में शून्य फायर हाईड्रेंट वर्तमान में स्थापित हैं और सभी फायर हाईड्रेंट कार्यशील हैं। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर फायर हाईड्रेंट स्थापित नहीं हैं वहां पर अन्य जल संसाधनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला में जितने भी स्थानों पर जंगल में आग लगने की सूचना विभाग को प्राप्त हुई है उन सभी को वन विभाग, स्थानीय समुदाय के साथ मिलकर नियंत्रित कर लिया गया है।
    मुख्य अरण्यपाल सिरमौर वसंत बाबू ने अवगत करवाया कि वन विभाग द्वारा इस ग्रीष्मकालीन ऋतु के लिए एक सहायता नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि पिछले एक महीने में जंगल में लगने वाली आग के लगभग 30 मामले विभाग द्वारा रिपोर्ट किए गए हैं।
    अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल. आर वर्मा, जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान, अधीक्षण अभियंता जल शक्ति राजीव कुमार महाजन, उप- पुलिस अधीक्षक नाहन रमाकांत, मंडलीय वन अधिकारी हेडक्वार्टर रामपाल सिंह, समन्वयक-आपदा प्रबंधन व अन्य अधिकारी एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.