Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 9
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»माइक्रो ऑब्जर्वर मतदान प्रक्रिया का गहनता से करें अवलोकन-जंग बहादुर
    सिरमौर

    माइक्रो ऑब्जर्वर मतदान प्रक्रिया का गहनता से करें अवलोकन-जंग बहादुर

    By Himachal VartaMay 21, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( रंजना शर्मा)लोकसभा चुनाव-2024 के सफल आयोजन के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा शिमला संसदीय क्षेत्र के लिए नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक जंग बहादुर यादव की अध्यक्षता में आज यहां बचत भवन में 100 माइक्रो ऑब्जर्वर के लिए द्वितीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    इस अवसर पर सामान्य पर्यवेक्षक ने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए माइक्रो ऑब्जर्वर की महत्वपूर्ण भूमिका होती है जिसके लिए उन्हें पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ दायित्व को निभाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि माइक्रो ऑब्जर्वर आगामी 01 जून, 2024 को मतदान के दिन मतदान आरम्भ होने से 1 घंटा पूर्व मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान पार्टियों द्वारा की जा रही प्रक्रिया जिसमें विशेष रूप से मॉक पॉल करवाना तथा उसके पश्चात मतदान आरम्भ होने से पूर्व इस मॉक पॉल को डिलीट करवाना, इसका अवलोकन करना है तथा मतदान पार्टियां भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान के लिए निर्धारित मापदंड अपना रही है, इसका भी अवलोकन करना है तथा फार्म 17सी भरवाना भी सुनिश्चित करें।
    तहसीलदार निर्वाचन मोहिंद्र ठाकुर ने माइक्रो ऑब्जर्वर को मतदान प्रक्रिया के दौरान उनके द्वारा किए जाने वाले दायित्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिला में 58 क्रिटिकल मतदान केंद्र हैं जिनमें पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में 23, नाहन में 23, श्री रेणुका जी में 3, शिलाई में 6 जबकि पच्छाद में 3 क्रिटिकल मतदान केंद्र हैं जिनमें माइक्रो आब्जर्वर मतदान के दिन तैनात रहेंगे। उन्होंने कहा कि क्रिटिकल मतदान केंद्र पर मतदान संबंधी प्रक्रिया का पूरी निष्ठा तथा तन्मयता के साथ अवलोकन करना होगा।
    उन्होंने बताया कि जिला में 13 महिला मतदान केंद्र, 5 दिव्यांगजन, 5 यूथ मतदान केंद्र व 1 ग्रीन मतदान केंद्र जो की नाहन विधानसभा क्षेत्र के मंडलाह तथा 19 आदर्श मतदान केंद्र स्थापित किए जायेंगें। उन्होंने बताया कि आज माइक्रो ऑब्जर्वर को विधानसभा क्षेत्र भी आवंटित किए गए।
    इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी लायक राम वर्मा, माइक्रो आब्जर्वर तथा निर्वाचन विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.