श्री रेणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज) : शिक्षा खंड संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले प्राइमरी स्कूल कायणू के 38 वर्षीय अध्यापक विजय सिंह कन्याल पुत्र जीवन सिंह की खाई में गिरने से मृत्यु हो गई। परिजनों ने बताया कि मंगलवार सुबह वह हर रोज की तरह स्कूल जाने से पहले गांव के मंदिर में पूजा करने गए थे और रास्ते में पांव फिसलने से गहरी खाई में जा गिरे। मंदिर के तंग रास्ते के नीचे गहरी खाई बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों द्वारा उन्हें तत्काल संगड़ाह अस्पताल ले जाया गया जहां जांच के दौरान चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया है। विजय के निधन से उनके 4 बच्चों (2 बेटे व 2 बेटियों) के सिर से पिता का साया उठ गया। पंचायत प्रधान विरेंद्र ठाकुर, उपप्रधान केशव शर्मा व भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकुर के अलावा प्राथमिक शिक्षक संघ की संगड़ाह इकाई ने उनके निधन पर गहरी संवेदना जताई। एस,डी,एम संगड़ाह सुनील कायथ ने बताया कि प्रशासन की ओर से मृतक की पत्नी को 25 हजार रुपए की फोरी रहत जारी की गई है। डीएसपी मुकेश कुमार डडवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Thursday, October 22
