नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( रंजना शर्मा)सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम नाहन सलीम आजम की अध्यक्षता में आज डॉ. वाईएस परमार स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में आगामी लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत 4 जून, 2024 को नाहन विधानसभा क्षेत्र-56 की मतगणना के दौरान तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों का प्रथम पूर्वाभ्यास का आयोजन किया गया।
सहायक निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना कर्मियों को मतगणना के दौरान किए जाने वाले कार्यो की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि वह अपना कर्तव्य पूरी निष्ठा से करें। सहायक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में 121 मतदान केन्द्र हैं जिसमें मतगणना के लिए 8 टेबल लगाए जाएंगे तथा मतगणना के लिए 16 राउंड होगें।
इस अवसर पर तहसीलदार नाहन उपेन्द्र कुमार, कानूनगो निर्वाचन हरिचंद शर्मा, सहित सभी मतगणना कर्मियों ने पूर्वाभ्यास में भाग लिया।
Breakng
- अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
- 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
- आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
- राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
- 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
Tuesday, June 9
