Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 9
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»इंडिका गठबंधन न्यायालय के आदेशों को मानने के लिए तैयार नहीं : मोदी
    सिरमौर

    इंडिका गठबंधन न्यायालय के आदेशों को मानने के लिए तैयार नहीं : मोदी

    By Himachal VartaMay 24, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विकास के लिए भाजपा को वोट देने का आह्वान किया है। प्रधानमंत्री आज हिमाचल प्रदेश के शिमला संसदीय चुनाव क्षेत्र के नाहन में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने ओबीसी का हक़ मारकर मुस्लिम समुदाय को आरक्षण दिया जिससे यह साफ हो गया कि कांग्रेस धर्म के नाम पर देश को बांटने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि ममता दीदी ने तो 77 मुस्लिम जातियों को अवैध रूप से आरक्षण देकर हिन्दु ओबीसी जातियों के साथ अन्याय किया था जिसे पश्चिमी बंगाल के उच्च न्यायालय ने निरस्त कर दिया मगर हैरानगी की बात यह है कि ममता बनर्जी ने उच्च न्यायालय के आदेशों को मानने से ही इंकार कर दिया।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा अपने कार्यकाल के दौरान देश को जातिवाद और धर्म के आधार पर बांटने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि जब से राष्ट्र में भाजपा का शासन आया है तब से विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं और भारत का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मन बड़ा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा झूठ और ठगी की राजनीति की है और झूठी गारंटरयां देकर युवाओं महिलाओं किसने और बागवानों को ठगने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटरयां हमेशा धरातल पर उतरी है और आम लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ उनके घर द्वार पर मिल रहा है। मोदी ने कहा कि हिमाचल उनका अपना घर है और हिमाचल प्रदेश से हमेशा उनका विशेष लगाव रहा है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि उन्हें इस पहाड़ी प्रदेश के विकास की हमेशा चिंता रहती है। उन्होंने बताया कि शुरुआती दौर पर उन्होंने सिरमौर जिला के गांवों में काम किया है और यही कारण है कि आज भी वह सिरमौर को अपना घर मानते हैं। नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्होंने नाहन में इतना बड़ा जनसमूह अपनी जिंदगी में पहली बार देखा है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वह केंद्र में भाजपा सरकार को तीसरी बार सत्ता में लाने के लिए भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप को रिकॉर्ड तोड़ मतों से जीतायें। उन्होंने कहा कि हिमाचल में आईआईएम, एम्स और आईआईटी जैसी बड़ी संस्थाएं भाजपा की ही देन है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों और जरूरतमंद लोगों के कल्याण के लिए कार्य करती है। उन्होंने कहा कि मोदी का अपना कुछ भी नहीं है और जो भी है वह राष्ट्र के लिए समर्पित है। मोदी ने याद कराया कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने पहली ही कैबिनेट में महिलाओं को प्रतिमा ₹1500 देने का वादा किया था। उन्होंने महिलाओं से पूछा की डेट वर्ष तक सरकार के कार्यकाल में उन्हें प्रतिमाह ₹1500 मिले क्या। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश में सत्ता में आने पर पहले ही कैबिनेट में एक लाख युवाओं को रोजगार देने की गारंटी दी थी परंतु वह भी झूठी साबित हुई। उन्होंने उम्मीद जताई कि हिमाचल की महिलाएं और हिमाचल के बेरोजगार युवा कांग्रेस की झूठी गारंटीयों का जवाब आगामी 1 जून को होने वाले लोकसभा चुनाव के दौरान देंगे। नाहनके ऐतिहासिक चोगान मैदान में पहली बार लगभग 50000 लोगों की भीड़ देखी गई और जब मैदान छोटा पड़ गया तो हजारों लोग सड़कों पर खड़े हुए देखेंगे। हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोहिया और डांगरा बैठकर सम्मानित किया। सभा स्थल पर पहुंचने से पहले पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी पूर्व शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज शिमला सनसिटी चुनाव क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने लोगों को संबोधित किया।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.