Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 9
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»मतगणना कर्मी निष्ठा से निभाएं अपना कर्तव्य : एडीएम
    सिरमौर

    मतगणना कर्मी निष्ठा से निभाएं अपना कर्तव्य : एडीएम

    By Himachal VartaMay 26, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(रंजना शर्मा):- लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर आगामी 4 जून को उाॅ. यशवंत सिह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में मतगणना के दृष्टिगत माइक्रो पर्यवेक्षक, मतगणना सुपरवाइजर तथा मतगणना सहायकों के लिए प्रथम एकदिवसीय प्रशिक्षण पूर्व अभ्यास का आयोजन अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी लायक राम वर्मा की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें 258 मतगणना अधिकारी तथा कर्मचारियों ने भाग लिया।

    अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने मतगणना कर्मियों को निर्देश दिए कि वह भारत चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि मतगणना एक संवेदनशील कार्य है जिसके लिए कर्मियों को इसकी बारीकियों का ज्ञान होना अति आवश्यक है। मतगणना के दिन समय पर मतगणना केंद्र पहुंचकर अपना कर्तव्य पूरी निष्ठा से करना है‌ ताकि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव संपन्न हो सके इसके लिए किसी भी प्रकार की कोताही न बरतें। उन्होंने कहा कि आगामी 4 जून को जिला की सभी पांचों विधानसभा क्षेत्र की मतगणना नाहन में होगी। जिसमें 48 टेबल  स्थापित किए जाएंगे।

    उन्होंने कहा कि 55 पच्छाद (अ•जा•) विधानसभा क्षेत्र के लिए 12 ,  56-नाहन विधानसभा क्षेत्र के लिए 8, 57-श्री रेणुका जी (अ•जा•)   विधानसभा क्षेत्र के लिए 12, 58-पांवटा साहिब  विधानसभा क्षेत्र के लिए 8, जबकि 59-शिलाई विधानसभा क्षेत्र के लिए 8 मतगणना टेबल स्थापित होंगे।

    तहसीलदार निर्वाचन मोहेंद्र ठाकुर ने मतगणना कर्मियों को मतगणना संबंधी विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर अधीक्षक निर्वाचन तेजेद्र ठाकुर सहित निर्वाचन विभाग के कर्मचारी भी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.