नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव राहुल गाँधी रविवार को जिला मुख्यालय नाहन में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान राहुल गांधी ने कुल 29 मिनट का भाषण दिया। इस 30 मिनट के भाषण में राहुल के निशाने पर केवल मात्र अडानी समूह और मीडिया रहा। राहुल गांधी ने 30 मिनट के भाषण में ना तो कोई विकास की बात की और ना ही देश और प्रदेश के हित की कोई बात की। केवल मात्र 30 मिनट में से 19 मिनट राहुल ने मीडिया और अदानी पर फोकस किया। राहुल गांधी ने कहा कि देश में आज नरेंद्र मोदी की नहीं बल्कि अडानी और 22 अन्य पूंजी पत्तियों की सरकार चल रही है। राहुल गांधी ने बताया कि देश का मीडिया भी आज उनकी आवाज लोगों तक नहीं पहुंचता। यही नहीं मीडिया पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने तो यहां तक कहा कि मैं जो बोल रहा हूं यह बात भी मीडिया लोगों को नहीं बताया , क्योंकि मीडिया वही पब्लिश करेगा या दिखाएगा जो अडानी चाहता है। अब राहुल गाँधी को यह कोन समझाए की हर एक मीडिया बिकाऊ नहीं होता और ना ही सारा मीडिया अडानी के अधीन है। राहुल के भाषण से एक बात तो बड़ी साफ हो गई कि उन्हें अडानी फोबिया हो गया है। हैरत की बात तो यह है कि राहुल गांधी के इस 29 मिनट के भाषण में कोई भी ठोस विकास का एजेंडा लोगों के समक्ष नहीं रख पाए , जिससे जनता का ध्यान आकर्षित किया जा सके। केवल मात्र अडानी और मीडिया पर ही राहुल गांधी के भाषण का फोकस रहा। इस दौरान पंडाल में उपस्थित बुद्धिजीवी वर्क जो कांग्रेस का का केडर भी माना जाता है वह भी दबे स्वर में यह कहने से नहीं चुका कि राहुल गांधी के पास कोई विजन नहीं है। जनसभा समाप्त होने के बाद जब मीडिया ने कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अदानी और मीडिया को लेकर दिए गए भाषण पर पूछा तो कार्यकर्ताओं ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि राहुल गांधी का विजन स्पष्ट है कि उन्हें केवल मात्र मीडिया और अडानी ही नजर आ रहा है। हैरानी की बात यह रही कि राहुल गांधी की जनसभा में मीडिया के साथ लोकल कांग्रेस के नेताओं द्वारा बहुत ही भद्दा मजाक किया गया जिन्हें बैठने के लिए कुर्सियां तक प्रदान नहीं की गई जिस कारण उन्हें भूमिगत पर बैठ कर अपना कर्त्तव्य निभाना पड़ा। दुख की बात यह है कि पूरे फंगशन में मीडिया को पानी तक नहीं पूछा गया जबकि कांग्रेस के सेवक अन्य सभी लोगों को पानी दिया जा रहा था। ऐसा भद्दा मजाक पत्रकारों को किसी राजनैतिक कार्यक्रम में पहली बार देखने को मिला है।
Breakng
- अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
- 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
- आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
- राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
- 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
Tuesday, June 9
