नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( रंजना शर्मा) जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने सिरमौर जिला के सभी पात्र मतदाताओं को एक जून को होने वाले मतदान में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव देश में लोकतंत्र का महापर्व है और इस पर्व में हम सबको अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।
सुमित खिमटा ने आज नाहन में मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश की ओर से नाहन पहुंची मतदाता जारूगता एलईडी वैन को झंडी दिखाकर रवाना करने के अवसर पर यह उदगार व्यक्त किये।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस मतदाता जागरूकता एलइडी वैन में मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश द्वारा प्रदेश के सभी मतदाताओं को मतदान करने का संदेश दिया गया है।
उन्होंने कहा कि यह एलईडी वाहन सिरमौर जिला के पांच विधानसभा क्षेत्रों में मदताताओं को मतदान के प्रति जागरूक करेगी। यह मतदाता जागरूकता वैन 27 मई और एक जून को नाहन क्षेत्र में, 28 मई को पांवटा साहिब, 29 मई को राजगढ़, 30 मई को संगड़ाह और 31 मई को शिलाई क्षेत्र में मतदाताओं को जागरूक करेगी।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
