नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)-( रंजना शर्मा) हीट वेव और प्रचंड गर्मी के कारण स्कूली विद्यार्थियों को पेश आ रही समस्या के दृष्टिगत एस.डी.एम. नाहन सलीम आजम ने 29 मई से 31 मई 2024 तक नाहन उप मंडल के तहत पड़ने वाले ग्रमीण क्षेत्रों के स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी किये हैं।
एसडीएम सलीम आजम द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि प्रचंड गर्मी के कारण विद्यार्थियों को भारी दिक्कतें पेश आ रही हैं। इसी प्रकार अस्पतालों में हीट स्ट्रोक (लू), कार्डियोवेस्कुलर तथा रेसपिरेटरी सम्बन्धी मरीजों की संख्या में बढ़ौतरी की संभावनाओं को देखते हुये ऐहतियातन यह निर्णय लिया गया है।
नाहन उप मंडल के इन पटवार सर्कलों के स्कूल और आंगनवाड़ी केन्द्र रहेंगे बंद
एस.डी.एम. सलीम आजम द्वारा जारी आदेश में नाहन उप मंडल के तहत पटवार सर्कल खाला-क्यार, ददाहू, पटवार सर्कल बनकला, मोगीनंद, त्रिलोकपुर, बर्मापापड़ी बलसार, सुरला और पटवार सर्कल नाहन-तीन (ग्रामीण) के समस्त स्कूलों पब्लिक और प्राईवेट स्कूलों, प्ले स्कूल और आंगनवाड़ी केन्द्रों को 29 मई से 31 मई तक बंद रखने के आदेश दिए हैं।
पांवटा साहिब उप-मंडल के सभी स्कूल रहेंगे बंद
एस.डी.एम. पांवटा साहिब गुंजीत चीमा ने भी एक आदेश जारी कर पांवट उप मंडल के तहत पड़ने वाले समस्त स्कूलों पब्लिक और प्राईवेट स्कूलों को 29 मई से 31 मई तक बंद रखने के आदेश दिए हैं।
एसडीएम नाहन और पांवटा साहिब द्वारा जारी आदेशों में कहा गया है कि उप निदेशक उच्च एवं प्रारम्भिक शिक्षा इन आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित बनायेंगे।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Friday, October 23
