श्री रेणुका जी (हिमाचल वार्ता न्यूज) : सेनधार क्षेत्र के महीपुर गांव के निकट एक दर्दनाक हादसे में दो युवाओं की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवाओं ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही रेणुका पुलिस मौके पर पहुंची जहां शवो को कब्जे में लेकर उन्हें ददाहू लाया गया जहां पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए। रेणुका थाना की प्रभारी प्रियंका चौहान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में 20 वर्ष के हसन व 18 वर्षीय फारूक की मौत हो गई। यह हादसा उसे समय हुआ जब बाइक सवार दोनों युवक बाइक से जा रहे थे की तभी अचानक आगे से एक टिप्पर आया जिससे यह हादसा हो गया। दोनों मृतक रिश्ते में चचेरे भाई थे जो नहर सवार पंचायत के अंजी गांव के रहने वाले थे। उन्होंने कहा कि दुर्घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है। उधर टिप्पर चालक ने बताया कि वह ट्रक को पार्क कर चाय पीने के लिए गया था तभी टिप्पर किसी कारण अपने आप चल पड़ा जिससे यह हादसा हो गया।
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Thursday, October 22
