Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
    • मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
    • सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
    • पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, October 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»हजारों लोगों को नहीं पसंद आए सुरेश कश्यप और सुलतानपुरी
    सिरमौर

    हजारों लोगों को नहीं पसंद आए सुरेश कश्यप और सुलतानपुरी

    By Himachal VartaJune 5, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- शिमला संसदीय क्षेत्र के चुनाव में नोटा ने भी अपने रिकॉर्ड तोड़े हैं। 9,70,827 संख्या में हुए कुल मतदान में 5,930 मतदाताओं ने दोनों ही प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशियों को ना पसंद किया है। इन मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाकर अपने मत का प्रयोग किया है। इनमें से अधिकतर मतदाता ग्रेजुएट तथा पोस्ट ग्रेजुएट है।

    नोटा दबाने वाले मतदाता सुनील जायसवाल, गुड्डू उर्फ काकू, रेहान, सुलक्षणा आदि का कहना है कि खरीद-फरोख्त और जीतने वाले जिस तरीके से जन भावनाओं का खिलवाड़ करते हुए बिक जाते हैं वह एक आजाद और प्रजातंत्र देश के लिए सही नहीं है। इनमें से अधिकतर मतदाताओं ने यह भी कहा कि चुने जाने वाले नेता का शैक्षणिक स्तर यानी योग्यता भी निर्धारित की जानी चाहिए।

    नाराज मतदाताओं का यह भी कहना है कि ना तो सांसद और ना ही प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी के पिता सांसद रहते हुए कोई बड़ा विकास कार्य नहीं करवा पाए हैं। इन लोगों का यह भी कहना है कि जीतने के बाद यह जनता को भूलकर कुर्सी से चिपक जाते हैं। अच्छी बात तो यह है कि इन सभी मतदाताओं ने अपने-अपने मत का बढ़-चढ़कर प्रयोग करने की भी अपील करी है।

    हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि कल 11,849 कर्मचारियों ने भी अपने मत का प्रयोग किया। मगर इनमें से 54 ऐसे कर्मचारी भी थे जिनको दोनों ही प्रत्याशी पसंद नहीं थे। हालांकि प्रत्याशी तो और भी थे मगर उन सबके बारे में इन्होंने यही कहा कि जब देश की दो प्रमुख पार्टियों ही कुछ नहीं कर पाई तो जिनकी गिनती ही नहीं है वह क्या विकास कार्य करवा पाएंगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
    • मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
    • सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
    • पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.