नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- सिरमौर जिला भाजपा प्रवक्ता मेलाराम शर्मा ने गत दिवस मोहाली एयरपोर्ट पर हिमाचल प्रदेश की नवनिर्वाचित सांसद और सुप्रसिद्ध अभिनेत्री कंगना रनौत पर महिला सिक्योरिटी गार्ड द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार की कड़े शब्दों में निंदा की है l उन्होंने कहा कि जब देश की सबसे बड़ी पंचायत लोक सभा के चुने हुए प्रतिनिधियों के साथ एयरपोर्ट पर सुरक्षा कर्मियों द्वारा इस तरह का अभद्र बर्ताव किया जाए तो आम आदमी का इस देश में क्या हाल होगा यह सोचकर रोंगटे खड़े हो जाने सवभाविक हैं l उन्होंने कहा कि पंजाब में इस तरह की वारदातों से फिर से आतंकवाद का दौर शुरू हो रहा है और जब रक्षक की भक्षक बन जाए तो कानून व्यवस्था पर चिंता होना स्वाभाविक है l उन्होंने कहा कि लाखों लोगो के चुने हुए प्रतिनिधि के साथ इस तरह का अभद्र व्यवहार लोकतंत्र का अपमान है और ऐसे उदंड कर्मचारियों को तुरंत बर्खास्त कर सलाखों के पीछे डाल देना चाहिए l जिला प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश देवभूमि हिमाचल प्रदेश से चुने गए सांसद के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने से शांत राज्य हिमाचल प्रदेश के नागरिकों को ठेस पहुंची है और इस वारदात को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए l उन्होंने कहा कि उद्दंड और कानून तोड़ने वाले सुरक्षा कमी को राष्ट्रद्रोह कानून के अन्तर्गत कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए ताकि भविष्य में कोई सुरक्षा कर्मी कोई ऐसी घिनौनी हरकत ना कर सके और देश में शांति बनी रहेl
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Thursday, October 22
