नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- सिरमौर जिला भाजपा प्रवक्ता मेलाराम शर्मा ने राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को केंद्रीय मंत्रिमंडल में वरिष्ठ स्थान देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है l उन्होंने कहा कि एक शालीन , संवेदनशील और साहित्यिक अभिरुचि रखने वाले नेता को केंद्रीय मंत्रिमंडल में सीनियर मंत्री के रूप में शामिल करना पहाड़ी राज्य हिमाचल के लिए गौरव की बात है l मेला राम शर्मा ने कहा कि इस छोटे से राज्य के धरती से जुड़े और छात्र जीवन से ही राजनीति से जुड़े एक नेता ने विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के अध्यक्ष पद पर आसीन हो कर हिमाचल को गौरवान्वित किया और अब सीनियोरिटी में बहुत सीनियर मंत्री के रूप में उन्होंने शपथ लेकर देवभूमि का गौरव भी बढ़ाया है। मेलाराम शर्मा ने बताया कि जब जेपी नड्डा हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री थे, उन दिनों मैं सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय शिमला में पीआरओ था और प्रेस वक्तव्य के सिलसिले में अक्सर उनके कार्यालय में जाना होता था। वह बहुत स्नेह के साथ मिलते थे और प्रेस वक्तव्य पर खुश होकर पीठ पर थपकी देना नहीं भूलते थे l जिला प्रवक्ता ने जे.पी नड्डा को केंद्रीय मंत्रिमंडल में बहुत सीनियर मंत्री के रूप में शपथ लेने की बधाई देते हुए कहा कि सही मायनों में जगत प्रकाश नड्डा पार्टी और संगठन को समर्पित रहे हैं और यही वजह है कि हिमाचल में राजनीतिक विचारधारा से ऊपर उठकर हर दल के लोग उनका वरिष्ठ मंत्री बनने का स्वागत कर रहे हैं।
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Thursday, October 22
