Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 9
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान करेगी एनएसयूआई
    सिरमौर

    विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान करेगी एनएसयूआई

    By Himachal VartaJune 10, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज) :– भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) की जिला सिरमौर इकाई की बैठक कांग्रेस भवन में आयोजित हुई। इस दौरान एनएसयूआई के छात्र पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों के विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया। प्रेस को जारी बयान में एनएसयूआई ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2024-25 के लिए कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

    किसी भी छात्र को जिला सिरमौर के किसी भी कॉलेज में दाखिला लेते समय यदि किसी भी प्रकार की समस्या हो तो एनएसयूआई इसका समाधान करेगी। एनएसयूआई के जिला सचिव विक्रम शर्मा ने कहा कि यदि कोई ऐसा छात्र हो जिसकी आर्थिक स्थिति ठीक न होने से पढ़ाई जारी रखने में दिक्कत आ रही हो तो वह एनएसयूआई के छात्र साथियों से संपर्क कर सकता है।

    एनएसयूआई पूरा सहयोग करेगी। एनएसयूआई ने छात्र कार्यकर्ताओं के नंबर भी जारी किए हैं। इसके साथ साथ एनएसयूआई प्रदेश सरकार के समक्ष भी छात्र-छात्राओं की समस्याओं को रखेगी और पूरा करवाने का प्रयास करेगी।

    इस मौके पर एनएसयूआई के प्रदेश सचिव धनवीर सिंह, एनएसयूआई जिला सचिव विक्रम शर्मा, एनएसयूआई हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय महासचिव रणदीप ठाकुर, एनएसयूआई नाहन के पूर्व सचिव पृथ्वी ठाकुर, एनएसयूआई नाहन के पूर्व अध्यक्ष मनदीप ठाकुर, विवेक ठाकुर, मनीष गतलोगी, शानू ठाकुर, दीपक शर्मा और हर्ष आदि मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.