Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
    • मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
    • सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
    • पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, October 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सीटू द्वारा मिड डे मील वर्कर्स नाहन ब्लॉक का वार्षिक अधिवेशन संपन्न
    सिरमौर

    सीटू द्वारा मिड डे मील वर्कर्स नाहन ब्लॉक का वार्षिक अधिवेशन संपन्न

    By Himachal VartaJune 10, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-सीटू कार्यालय नाहन में मिड डे मील वर्कर्स नाहन ब्लॉक का वार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ। सीटू के बैनर तले आयोजित इस अधिवेशन में मिड डे मील वर्कर्स से जुड़ी कई मांगो और समस्याओं पर मंथन किया गया।

    मीडिया से बात करते हुए सीटू के जिला महासचिव आशीष कुमार ने बताया कि आज इस नाहन ब्लॉक के मिड डे मील वर्कर्स अधिवेशन में कई मुद्दों पर चर्चा व विचार विमर्श किया गया। जिसमें मुख्य रूप से न्यायालय के आदेशों के मुताबिक मिड डे मील वर्कर्स को 12 महीने का वेतन दिलाने को लेकर रणनीति तैयार की जा रही है ताकि सरकार पर दबाव बनाया जा सके। इसके अलावा चुनाव ड्यूटी के दौरान मिड डे मील वर्कर्स को ₹800 प्रतिदिन के हिसाब से अतिरिक्त वेतन देने के लिए भी प्रस्ताव पारित किया गया।

    उन्होंने बताया कि चुनाव ड्यूटी के दौरान तैनात सभी कर्मचारियों को किसी न किसी रूप में कंपनसेट किया जाता है परंतु मिड डे मील वर्कर्स को किसी भी प्रकार का कोई भत्ता नहीं दिया जाता जोकि मिड डे मील वर्कर्स के साथ अन्याय है।

    आशीष कुमार ने बताया कि मिड डे मील वर्कर्स पिछले लंबे समय से स्कूलों में काम कर रहे हैं जहां बच्चों की संख्या घटती और बढ़ती रहती है। ऐसे में किसी कारणवश जिन स्कूलों में बच्चों की संख्या निर्धारित संख्या से कम हो जाती है तो वहां मिड डे मील वर्कर को काम से हटा दिया जाता है जोकि न्याय संगत नहीं है।

    बैठक के दौरान विचार विमर्श किया गया और सरकार से मांग की गई है कि ऐसे मिड डे मील वर्कर्स को किसी अन्य स्कूल या फिर किसी अन्य कार्य में लगाकर उसकी सेवाएं जारी रखी जाए।

    अधिवेशन के बाद मिड डे मील वर्कर्स नाहन ब्लॉक की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया जो आने वाले समय में संगठन की समस्याओं और मांगों को लेकर सरकार के समक्ष रखेगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
    • मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
    • सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
    • पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.