Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 9
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»आपदा से निपटने के लिए अधिकारी कार्य योजना बनाकर संयम व धैर्य से करें कार्य -वर्मा
    सिरमौर

    आपदा से निपटने के लिए अधिकारी कार्य योजना बनाकर संयम व धैर्य से करें कार्य -वर्मा

    By Himachal VartaJune 13, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण सिरमौर लायक राम वर्मा ने आज उपायुक्त कार्यालय नाहन के सभागार में जिला सिरमौर में दक्षिण पश्चिम मानसून-2024 की तैयारियों की स्थिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
    उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान होने वाली आपदा से निपटने के लिए संबंधित विभाग नोडल अधिकारी नियुक्त कर कार्य योजना बनाएं उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय में नियन्त्रण कक्ष स्थापित किया गया है जिसका टोल फ्री नंबर 1077 है जिस पर कोई भी व्यक्ति आपदा की सूचना भेज सकता है। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए बेहतर समन्वय स्थापित कर संयम व धैर्य के साथ कार्य करें।
    उन्होने लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय उच मार्ग व नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह सड़कों के साथ लगती नालियों की साफ सफाई करवाना सुनिश्चित करें ताकि वर्षा के दौरान जल भराव की स्थिति न बने। उन्होंने जल शक्ति तथा पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह जल स्रोत तथा पेयजल टैंकों की साफ सफाई तथा क्लोरिनेशन करवाना सुनिश्चित करें ताकि जल जनित रोगों से बचा जा सके।
    उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वह मानसून से पूर्व स्वास्थ्य केन्द्रों में समुचित दवाइयों की व्यवस्था करें तथा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग खाद्यानों का समुचित भंडारण करना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त लोक निर्माण विभाग मशीनरी की आवश्यक मुरम्मत तथा इन्हें आपदा संभावित क्षेत्रों में पहुँचाना सुनिश्चित करें।
    उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वह वन विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर बिजली की तारों के साथ लगते पेड़ों की कांट-छांट करे तथा वन विभाग सुखे तथा गिरने वाले पेड़ों को कटवाना सुनिश्चित करें ताकि यातायात तथा विद्युत आपूर्ति प्रभावित न हो।
    उन्होंने कहा कि जिला मे आपदा की स्थिति से निपटने के लिए स्वयं सेवियां की गठित टास्क फोर्स को आवश्यक दिशा निर्देश व प्रशिक्षण दिया जाए। इसके अतिरिक्त गैर सरकारी संस्थाओं से भी समन्वय स्थापित किया जाए ताकि आपदा के दौरान आवश्यकता पड़ने पर उनकी सेवाऐ ली जा सके।
    उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग आपदा की सूचना मिलते ही कार्य योजना बनाकर अविलंब कार्यवाही अमल में लाएं जिसके लिए अधिकारियों की अपनी भूमिका की जानकारी होना आवश्यक है इसके अतिरिक्त विभागीय अधिकारी आपदा से हुए नुकसान की रिपोर्ट प्रतिदिन आधार पर ऑनलाइन भेजना सुनिश्चित करें।
    जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान ने बैठक में मद क्रमवार प्रस्तुत किऐ।
    इस अवसर पर एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत चिमा, एसडीएम पच्छाद डॉ संजीव धीमान, एसडीएम कफोटा सुरेन्द्र मोहन, सहायक आयुक्त गौरव महाजन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.