Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सरकारी तंत्र का बुरा-हाल, पिछले 6 माह से एक अध्यापक के भरोसे चल रहा नवादा स्कूल
    सिरमौर

    सरकारी तंत्र का बुरा-हाल, पिछले 6 माह से एक अध्यापक के भरोसे चल रहा नवादा स्कूल

    By Himachal VartaJune 13, 2024
    Facebook WhatsApp

    पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- सिरमौर का एक स्कूल ऐसा भी जहाँ सिर्फ एक शिक्षक के भरोसे बच्चे स्कूल में पढ़ाई करने पहुंच रहे हैँ लेकिन दिलचस्प बात आज यह है कि  वह एक शिक्षक भी स्कूल नहीं पहुंची जिसके बाद स्कूल परिसर के बाहर बच्चे अपने परिजनों समेत धरने पर बैठ गए और शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया, परिजनों ने शिक्षा विभाग कों भी चेताया, और शिक्षकों की नियुक्ति करने को कहा। बताते चले कि पांवटा साहिब की नवादा पंचायत के अंतर्गत प्राथमिक पाठशाला एक नवादा में अध्यापक का अभाव होने से आज ग्रामीणों ने अपने बच्चों को स्कूल जाने से रोक दिया और स्कूल परिसर के बाहर एक पेड़ के नीचे अपने बच्चों के साथ शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया.नवादा प्राथमिक पाठशाला एक में पिछले 6 महीने से भी ज्यादा समय से टीचर का रिक्त पद चला हुआ है।

    दिलचस्प बात यह है कि स्कूल में 43 बच्चे पढ़ते हैं और यहां मौजूदा समय में केवल एक ही टीचर मौजूद है.ऐसे में बच्चों की शिक्षा पर गहरा असर पड़ रहा है और पढ़ाई तो मानो राम भरोसे चल रही हो.आज ग्रामीणों के भी सब्र का बांध टूट गया और अपने बच्चों को स्कूल जाने से रोक दिया इतना ही नहीं ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि कल यहां पर दूसरे अध्यापक की तैनाती नहीं हुई तो यह लोग स्कूल में ताला जड़ देंगे और अगर उसके बाद भी यहां कोई टीचर तैनात नहीं किया गया तो लोग चक्का जाम करेंगे।

    स्थानीय पंचायत प्रधान राज खातून ने भी सरकार को खरी खोटी सुनाते हुए पूछा क्या इस तरह से आगे बढ़ेगा इंडिया जब शिक्षा ग्रहण नहीं कर पाएगा भारत का भविष्य.स्थानीय पंचायत प्रधान ने शिक्षा विभाग पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि कई स्कूल ऐसे हैं।

    जहां पर मात्र पांच बच्चों को पढ़ने के लिए चार-चार टीचर तैनात किए गए हैं और एक  स्कूल ऐसा भी है जहां 48 बच्चों को पढ़ने के लिए पिछले 6 महीने से भी ज्यादा समय से केवल एक ही टीचर तैनात किया गया है।

    स्थानीय ग्रामीणों ने इस पूरे मामले पर शिक्षा विभाग और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से तुरंत प्रभाव से एक्शन लेने की गुहार लगाई नहीं तो  कल स्कूल में ताला जड़ देंगे और उसके बाद भी अगर समाधान ना हुआ तो अभिभावक चक्का जाम करने से भी गुरेज नहीं करेंगे.

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.