Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 9
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»विभाग ने दो वर्षों में ही उखाड़ दी 2 करोड़ की इंटर लॉक टाइल्स
    सिरमौर

    विभाग ने दो वर्षों में ही उखाड़ दी 2 करोड़ की इंटर लॉक टाइल्स

    By Himachal VartaJune 15, 2024
    Facebook WhatsApp
    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- लोक निर्माण विभाग, नाहन राउंड के जिस हिस्से की मरम्मत के नाम पर यहां लगी इंटर लॉक टाइल्स को उखाड़ कर टारिंग कर रहा है उस पर 1,50 करोड़ का बजट खर्च होने जा रहा है। इंटर लॉक टाइल्स करीब 2 करोड़ का बजट खर्च हुआ था। विभाग के आला अधिकारियों के अनुसार इंटर लॉक टाइल्स की पीडब्लूडी शेड्यूल के अनुसार 15 साल लाइफ तय है। ऐसे में महज दो साल के भीतर ही टाइल्स को हटा कर डेढ़ करोड़ के बजट से टायरिंग करने के विभाग के फैसले पर सवालिया निशान शहर की जनता लगा रही है। जिस तरह पीडब्ल्यूडी शेड्यूल के अनुसार टायरिंग की लाइफ तीन साल तय है और इस दौरान मरम्मत के नाम पर केवल पेच वर्क ही विभाग करता आया है। शेड्यूल की बात करें तो अक्सर समय पर बजट नहीं आता कई कई साल दोबारा सड़कों पर टायरिंग नहीं हो पाती।
    उधर सवाल यह भी है कि विभाग पर ऐसा कौन सा दबाव था जिसके तहत इंटर लॉक टाइल्स के मामले में शेड्यूल ताक पर रख दिया गया । दो करोड़ के बजट से लगी टाइल्स को महज दो सालों में ही हटा कर स्टोर कर ली गई। लोगों का कहना है कि विभाग की चाहिये था कि टाइल्स के उस हिस्से जो उबड़ खाबड़ हो चुका था उसमें से टाइल्स हटा कर वहां कंक्रीट भरते। भारी बजट खर्च नहीं करना पड़ता। लेकिन ऐसा नहीं हुआ सड़क मरम्मत के नाम पर शहर के हजारों लोगों को मुश्किल में डाल दिया गया। एक और भीषण गर्मी का दौर हीट वेव चल रही है। दूसरी ओर प्रमुख सड़क पर जहां मरम्मत चल रही हैं वहां धूल उड़ रही है। लगातार जाम लग रहा है। भारी संख्या में लोगों को पेयजल के कनेक्शन जेसीबी ने तोड़ दिए हैं। 
    जल शक्ति विभाग के सामने नया संकट खड़ा हुआ है। लोगों की अपने खर्च पर टूटी पाइप लाइनों को ठीक करवाना पड़ रहा है। कई दिनों से लोगों के घरों में पेयजल संकट बरपा है। यह तर्क भी दिया जा रहा था कि प्रमुख सड़क पर टाइल्स लगाने का फैसला सही नहीं था। टाइल्स कई जगह से जोखिम पूर्ण हो चुकी थी। लेकिन पीडब्ल्यूडी शेड्यूल के अनुसार इसकी मरम्मत होनी चाहिए थी। कम से कम पूर्व में खर्चे गए करीब दो करोड़ के बजट की जस्टिफिकेशन तो करते। अभी टाइल्स का बिगड़ा ही कुछ नहीं था। सत्ताधारी के कुछ नेताओं के अनुसार विकास हो रहा है। 
    हैरानी है कि तरक्की की इस नई इबारत में नाहन राउण्ड के एक हिस्से से टाइल्स हटाई जा रही तो नजदीक पेट्रोल पंप लगाई जा रही है। सरकार अगर सच में बजट की बर्बादी रोकने की पक्षधर है तो नाहन राउंड के इस मामले का संज्ञान लें। मुख्यमंत्री लोक निर्माण विभाग से जवाब तलब करें। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आलोक जनवेजा ने बताया कि टायरिंग पर 1. 50 करोड़ रुपये का खर्च आ रहा है। उन्होंने बताया कि उखाड़ी गयी टाइल्स को फ़िलहाल स्टोर किया गया है।   
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.