Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»जंगल में सड़ी-गली अवस्था में पेड़ से लटके युवक-युवती मिले।
    सिरमौर

    जंगल में सड़ी-गली अवस्था में पेड़ से लटके युवक-युवती मिले।

    By Himachal VartaJune 16, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- नाहन के रामाधौन रोड तालों के जंगल में पाइपलाइन के साथ पेड़ से लटके युवक युवती का शव बरामद हुए हैं। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों शव काफी गली सड़ी अवस्था में है। युवक युवती के शव मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप भी मचा हुआ है। इस घटना की बाबत सेन की सैर पंचायत के प्रधान के द्वारा सदर थाना पुलिस को जानकारी दी गई थी।

    जानकारी मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा। पुलिस को यह जानकारी 15 जून की देर शाम को मिली थी। मौके से प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला ने हरे रंग के कपड़े और युवक ने ग्रे रंग की पैंट धारीदार सफेद कमीज पहनी हुई थी। इस पूरी घटना की जानकारी सदर थाना के द्वारा जिला पुलिस कप्तान को दे दी गई है।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। शवों को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा भी जा चुका है। पुलिस ने तफ्तीश को आगे बढ़ते हुए आसपास व साथ लगते राज्यों में गुमशुदगी के मामलों की बाबत भी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।

    उधर जिला पुलिस कप्तान रमन कुमार मीणा ने बताया कि दोनों शव काफी पुराने लग रहे हैं। इस पूरी घटना की बारीकी से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि हर पहलू को बारीकी से परखा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शिनाख्त के बाद ही आगे की जानकारी दी जाएगी।

    बरहाल पुलिस के सामने अब यह भी बड़ी चुनौती होगी कि दोनों युवक और युवती यहां पहुंचे कैसे थे। अब यदि दोनों किसी बाहर के राज्य के होते या दूर क्षेत्र के होते तो निश्चित ही इतनी दूर वह दोनों किसी न किसी वाहन से जरूर गए होंगे। सवाल तो यह भी उठना है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि दोनों की हत्या करने के बाद शवों को पेड़ से लटकाया गया होगा।

    युवक और युवती दोनों किस जाति से ताल्लुक रखते हैं। मामला प्रेम प्रसंग का है या फिर कुछ और यह सब अब जांच के पहलू हैं। अब यदि दोनों आसपास के ही क्षेत्र के होंगे तो निश्चित रूप से उन्हें यहां की जानकारी पता होगी ऐसे में सवाल उठता है कि यदि दोनों बाहर के होते तो आत्महत्या करने के लिए और भी बहुत सी जगह थी केवल एक यही घना क्षेत्र क्यों.।

    युवक की पेंट नीचे उतरी हुई है संभवत डेड बॉडी के गलने के बाद यह पेंट नीचे सरक गई होगी। दोनों ही शव काफी बुरी हालत में है ऐसे में अब फोरेंसिक जांच ही खुलासा कर पाएगी कि यह मामला हत्या का है या आत्महत्या का।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.