Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»जनता की समस्याओं को‌ समझने की जगह आगजनी की घटना के नजारे देख रहे मुख्यमंत्री : बिंदल
    सिरमौर

    जनता की समस्याओं को‌ समझने की जगह आगजनी की घटना के नजारे देख रहे मुख्यमंत्री : बिंदल

    By Himachal VartaJune 17, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के जंगल आग से देख रहे हैं मगर प्रदेश के मुख्यमंत्री को की चिंता नहीं है और वह सिर्फ जंगल के जलने के नजारे देख रहे है। वहीं उन्होंने प्रदेश में बढ़ती पेयजल समस्या को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा है।

    जिला मुख्यालय नाहन में आयोजित भाजपा की समीक्षा बैठक के बाद डॉ राजीव बिंदल पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे इस बैठक में सांसद सुरेश कश्यप समेत कई बड़े भाजपा नेता मौजूद रहे।

    राजीव बिंदल ने आरोप लगाया कि प्रदेश की 2 महीने से राज्य के कोने -कोने में जंगल आग से दहक रहे जिससे वन संपदा को बड़ा नुकसान पहुंच रहा है मगर मुख्यमंत्री को इस बात की बिल्कुल भी चिंता नहीं है जो बेहद गंभीर विषय है । वहीं उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में बढ़ रही गर्मी के बीच लोग भयंकर पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं मगर सरकार की पेयजल समस्या को लेकर भी गंभीरता नहीं देखी जा रही है और जिन पेयजल योजनाओं में पूर्व सरकार के समय लोगों को पानी मिल रहा था उन पेयजल योजनाओ को ठप कर दिया गया
    वही राजीव बिंदल ने कहा प्रदेश में भाजपा के सभी 17 संघटनात्मक जिलों में लोकसभा चुनाव के बाद समीक्षा बैठकों का दौर चला हुआ है जिसमें चर्चा की जा रही है किस तरीके से पार्टी में चुनावी गतिविधियों को अंजाम दिया उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं की मेहनत से पार्टी को लोकसभा की चारों सीटों पर जीत मिली और प्रदेश की सरकार को जनता ने नकार दिया। राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश की जनता ने लोकसभा की चारों सीटें प्रधानमंत्री की झोली में डाली है जबकि चुनाव के समय हिमाचल में अधिकारियों कर्मचारियों को डराया धमकाया गया और सरकारी धन का खुलकर दुरुपयोग किया गया उसके बावजूद  भारतीय जनता पार्टी पर लोगों ने विश्वास जताया
    राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश की जनता त्रस्त है और सरकार मस्त है। प्रदेश की जनता ने सरकार से तंग आकर 61 विधानसभा क्षेत्र में सरकार को हरा दिया उसके बावजूद कांग्रेस के नेता इस बात को लेकर खुश नजर आ रहे हैं कि हमारी सरकार बच गई । बिंदल ने कहा कि सरकार ज्यादा दिन तक चलने वाली नहीं है क्योंकि प्रदेश की जनता ऐसी निकम्मी सरकार को रहने नहीं देगी राजीव बिंदल ने कहा कि मौजूदा सरकार ने छोटे से कार्यकाल में 30 हजार करोड़ का कर्ज ले लिया और 9 हजार करोड़ का कर्ज लेने की तैयारी मौजूदा सरकार कर रही है

    वही इस मौक पर दूसरी मर्तबा सांसद बने है सुरेश कश्यप ने लोकसभा चुनाव में समर्थन करने के लिए शिमला संसदीय क्षेत्र की जनता के साथ-साथ पार्टी के केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व का आधार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जी जान के साथ लोकसभा चुनाव में काम किया और यही कारण रहा कि शिमला संसदीय क्षेत्र से पार्टी को जीत मिली और सिरमौर जिला के सभी 5 विधानसभा क्षेत्र में भारी बढ़त भारतीय जनता पार्टी को मिली।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.