Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»जिला में 70 प्रतिशत लोगों के बन चुके है आभा कार्ड, स्वास्थ्य सुविधा के लिए जरुरी होगी आभा आई डी-अजय पाठक
    सिरमौर

    जिला में 70 प्रतिशत लोगों के बन चुके है आभा कार्ड, स्वास्थ्य सुविधा के लिए जरुरी होगी आभा आई डी-अजय पाठक

    By Himachal VartaJune 20, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)आयुष्मान भारत- मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला सिरमौर डॉ अजय पाठक ने बताया कि  जिला सिरमौर में अब तक डिजिटल मिशन के तहत 70 प्रतिशत लोगों ने अपने आभा अकाउंट बना लिए है।
    उन्होंने बताया कि जिला में जल्द ही हेल्थ मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम शुरू होने जा रहा है। जो मेडिकल कॉलेज नाहन के साथ पांच सिविल अस्पतालों में भी शुरू होगा। उन्होंने बताया कि आभा कार्ड का लाभ सभी मरीजों को होगा मरीजों को अपनी ओ पी डी पर्ची के साथ अपनी टेस्ट रिपोर्ट भी उनकी आभा आई डी में प्राप्त हो जाएगी । आगामी समय में किसी भी तरह की स्वास्थ्य सुविधा के लिए आभा आई डी जरुरी होगी।
    उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत- डिजिटल मिशन के अन्तर्गत आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट बनाये जा रहे है जिसके लिए लाभार्थी अपने आधार कार्ड से अपना हेल्थ अकाउंट बना सकते है ताकि उन्हें अपनी हेल्थ की सभी जानकारी उस हेल्थ अकाउंट में हर समय प्रदर्शित हों। लाभार्थी स्वयं भी यह हेल्थ अकाउंट गूगल प्ले स्टोर से आभा एप्प डाउनलोड करके या  “ABDM portal”  से भी बना सकते है। इसके अतिरिक्त लाभार्थी अपने क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता की सहायता से भी आभा आई डी बना सकते है। उन्होंने बताया कि यह सुविधा निशुल्क उपलब्ध है।
    डॉ अजय पाठक ने बताया कि आधार कार्ड से फ़ोन नंबर न जुड़े होने के कारण आभा आई डी बनाने में मुश्किल आ रही है। उन्होंने आम जन मानस से अपील की है कि अपना मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक करवाकर अपनी आभा आई डी अवश्य बनायें।
    उन्होंने बताया कि बड़े अस्पतालों ने पहले ही आभा आई डी युक्त लाभार्थियों को प्राथमिकता के आधार पर सुविधा देना शुरु कर दिया है। एच एम आई एस (हेल्थ मनेजमेंट इन्फोर्मेशन सिस्टम) लागु होने के बाद सभी अस्पतालों में आभा आई डी युक्त लाभार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी इस अकाउंट में सभी मेडिकल डॉक्यूमेंट और रिपोर्ट सेव रहेंगे।
    उन्होंने आभा कार्ड बनाने से वंचित रहे लोगो से आग्रह किया है कि वे जल्द से जल्द अपना और अपने परिवार का हेल्थ अकाउंट (आभा आई डी) बनवा ले ताकि भविष्य में उन्हें किसी सम्स्या का सामना न करना पड़े। अधिक जानकारी के लिए जिला समन्वयक रमन शर्मा मोबाइल नंबर 9459001304 पर संपर्क कर सकते हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.