Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर पुलिस ने कथित गोवंश हत्या मामले में एक्शन प्लान किया तैयार
    सिरमौर

    सिरमौर पुलिस ने कथित गोवंश हत्या मामले में एक्शन प्लान किया तैयार

    By Himachal VartaJune 20, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- उत्तर प्रदेश के शामली जिला से ताल्लुक रखने वाले कथित गोवंश हत्या के बाद स्टेटस पर वीभत्स फोटो डालने वाले आरोपी पर शिकंजा टाइट हो चुका है। कथित गोवंश हत्या से जुड़ी फोटो वायरल करने वाला आरोपी सिरमौर के नाहन शहर में कपड़े का व्यवसाय करने वाला बताया गया है।

    Hindu-organizations-got-ang.jpg

    कथित आरोपी के द्वारा स्टेटस पर डाली गई गोवंश हत्या की फोटो के बाद जिला सिरमौर में धार्मिक उन्माद फैल गया है। हिंदू वर्ग की धार्मिक भावनाएं आहत होने के बाद सिरमौर पुलिस भी एक्शन में आ चुकी है। लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत होने को लेकर संवेदनशील हुए मामले पर मामले की जांच को भी आगे बढ़ाया जा चुका है।

    सिरमौर पुलिस के द्वारा उत्तर प्रदेश के शामली जिला पुलिस से भी संपर्क साध लिया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस से मिली जानकारी के बाद पता चला है कि कथित आरोपी की लोकेशन भी ट्रेस कर ली गई है। सहारनपुर पुलिस के प्रमुख अधिकारी के द्वारा मिली जानकारी से पता चला है कि कथित आरोपी 16 तारीख से शामली जिला के जलालाबाद में लोकेट हुआ है।

    यही नहीं सिरमौर पुलिस के द्वारा जुटाए गई जानकारी के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने प्रतीत आरोपी के भाई के निवास ननौता में भी दबिश दी थी। जानकारी मिली है कि ननौता से कथित आरोपी के भाई का परिवार वहां से गायब है। मामले की संवेदनशीलता को लेकर सिरमौर पुलिस कथित आरोपी का ट्रैक रिकार्ड भी खंगाल रही है।

    एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने लोगों से भी अपील करी है कि वे शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखें। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि सिरमौर पुलिस उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ लगातार संपर्क में है। शहर में कानून और शांति व्यवस्था बनी रहे इसको लेकर पुलिस गश्त सुनिश्चित की गई है। जिला कप्तान ने बताया कि शहर में शांति व्यवस्था कायम है।

    पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि बाहरी राज्य से आए विशेष वर्ग का पुलिस वेरिफिकेशन समय-समय पर सुनिश्चित भी किया जाता है। वहीं एसपी ग्रामीण सहानपुर सागर जैन ने बताया कि हिमाचल पुलिस का क्षेत्र के आला पुलिस अधिकारियों के साथ बराबर संपर्क बना हुआ है। मामला संवेदनशील है लिहाजा प्रदेश पुलिस हर पहलू को गंभीरता से ले रही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.