Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सामान की लूटपाट करने वालों की होगी पहचान- रमन कुमार मीणा
    सिरमौर

    सामान की लूटपाट करने वालों की होगी पहचान- रमन कुमार मीणा

    By Himachal VartaJune 21, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- उत्तरप्रदेश के शामली जिला से कथित गोकशी के बाद नाहन में वारयल हुई फोटो को लेकर उपजे विवाद पर जहां आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है, वहीं सिरमौर पुलिस द्वारा कथित आरोपी और उसके साथियों की दुकानों में तोड़फोड़ को लेकर भी मामले दर्ज कर लिए गए हैं। यही नहीं जिला सिरमौर पुलिस कप्तान रमन कुमार मीणा ने इस मामले में एक और कड़ा एक्शन लेने की तैयारी कर ली है।

    पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में दुकानों में की गई तोड़फोड़ और बाहर फैंके सामान के दौरान मौके पर तैनात संबंधित पुलिस कर्मियों पर भी कार्रवाई के संकेत दिए हैं। मीडिया से नाहन में हुई अनौपचारिक बातचीत के दौरान एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने कहा कि जो व्यक्ति दुकान से बाहर फेंके गए सामान को उठाकर ले गए हैं, उनकी भी पहचान की जा रही है।

    एसपी ने कहा कि शहर में शांति व सुरक्षा बनाए रखने के लिए तमाम अधिकारियों को जवानों के साथ अलर्ट मोड पर रखा गया है। संवेदनशील क्षेत्र में पुलिस की गश्त को नियमित बनाया गया है। साथ ही गुप्त तरीके से भी शहर पर पुलिस नजर है। इसके साथ साथ पुलिस तमाम सीसीटीवी कैमरों को भी व्यवस्थित कर लिया गया है।

    उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कथित गोकशी को फोटो को लेकर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मामला दर्ज कर लिया गया है। ऐसे में आम लोगों से भी अपील है कि वह शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखें। कानून के हिसाब से जो भी कार्रवाई बनती है, वह की जा रही है।

    पुलिस कप्तान ने ये भी कहा कि जिला के सभी थाना और चौकियों के प्रभारियों को आदेश जारी कर दिए हैं कि बाहरी राज्यों से यहां आए सभी तरह के कारोबारियों का रिकार्ड दर्ज किया जाए। यही नहीं उन्होंने हाउस और शॉप्स होल्डरों से भी अपील करते हुए कहा कि वे अपना घर व दुकान बिना पुलिस वैरिफिकेशन के न दें।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.